Varanasi Election: पप्पू यादव ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा 'बाय-बाय मोदी', राहुल-अखिलेश करेंगे जनसभा को संबोधित
Varanasi Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आखिरी चरण का मतदान बाकी है। ऐसे में जहां एक तरफ एनडीए गठबंधन के नेता अपने उम्मीदवार को चुनाव जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
इसका असर पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले वाराणसी में साफ दिख रहा है। खासकर चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवार हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ गृह मंत्री और यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री वाराणसी में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

इसी तरह वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को चुनाव जिताने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। मंगलवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव वाराणसी में जनसभा भी करेंगे।
इसी बीच बिहार के दिग्गज नेता और पूर्णिया लोकसभा सीट के प्रत्याशी पप्पू यादव भी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे लोगों का एक वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने उसे सोशल साइट एक्स पर शेयर किया।
वीडियो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा है कि "मैं बनारस पहुंच गया हूं। स्टेशन के बाहर लोग ज़मीन पर खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। प्रधानमंत्री के क्षेत्र में यही विकास है। इस बार बनारस अपने बेटे के साथ है और खुलकर बाय बाय मोदी बोल रहा है।"
अजय राय के पक्ष में करेंगे प्रचार
पप्पू यादव वाराणसी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार को वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में भी पप्पू यादव के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मैं बनारस पहुंच गया हूं। स्टेशन के बाहर लोग ज़मीन पर खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। प्रधानमंत्री के क्षेत्र में यही विकास है।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 28, 2024
इस बार बनारस अपने बेटे के साथ है और
खुलकर बाय बाय मोदी बोल रहा है। pic.twitter.com/84DEYO1e7s
इसके अलावा वाराणसी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई शीर्ष नेता भी सोमवार को ही आ गए थे। वाराणसी के गंगापुर इलाके में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच का लोगों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा वाराणसी के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर जनसभा स्थल पर भारी संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications