Varanasi Election: अमिताभ ठाकुर का 'जिंदा' उम्मीदवार नहीं कर सका नामांकन, श्याम रंगीला को समर्थन का ऐलान
Varanasi Election: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी आजाद अधिकार सेना के उम्मीदवार संतोष मूरत सिंह नामांकन नहीं कर पाए। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लिया था।
हिरासत में लिए जाने के चलते संतोष मूरत सिंह वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। ऐसे में अमिताभ ठाकुर द्वारा बुधवार को श्याम रंगीला को अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन देने का ऐलान किया गया। इसका वीडियो भी अमिताभ ठाकुर ने जारी किया है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु प्रयासरत श्याम रंगीला को वाराणसी में उनकी पार्टी द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। अमिताभ ठाकुर ने जारी किए गए वीडियो में बताया कि हमारे पार्टी के प्रत्याशी 'मैं जिंदा हूं' को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।
जिसके चलते उन्होंने अपना नामांकन नहीं कर पाया। अतः इन परिस्थितियों में आजाद अधिकार सेना लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रयासरत श्री श्याम रंगीला को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। अमिताभ ठाकुर द्वारा समर्थन का ऐलान किए जाने के बाद श्याम रंगीला ने लिखा कि समर्थन के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद मैं आप सब की आवाज बनकर खड़ा रहूंगा।
अभी नामांकन नहीं हुआ है एक्सेप्ट: दरअसल, राजस्थान के रहने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वाराणसी पहुंचने के बाद उन्हें नामांकन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन किया। इस दौरान श्याम रंगीला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अंत में श्याम रंगीला ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
हालांकि लोकसभा चुनाव की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार अभी तक श्याम रंगीला सहित कई अन्य प्रत्याशियों का नामांकन एक्सेप्ट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो जाने के बाद उन्हें एक्सेप्ट या रिजेक्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications