जानिए कौन हैं काशी की वो दिव्यांग महिला, जिनके पीएम मोदी ने छुए पैर?
वाराणसी, 16 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर एक दिव्यांग महिला के पैर छुए। पीएम के इस अंदाज से महिला भाव-विभोर हो गई और हाथ जोड़ लिए। इसके बाद पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग महिला से बातचीत भी की। महिला का नाम शिखा रस्तोगी है।
Recommended Video

बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ की सदस्य हैं शिखा
शिखा रस्तोगी वाराणसी के बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ की सदस्य हैं। शिखा को दिव्यांगों के शिविर में भी जाना होता है। वहां जाकर वह अपने जैसे दिव्यांगों के साथ मिलकर अपनी एक तरफ खुशियां बांटती है वहीं उनके बीच जाकर उन्हें अपनों का बड़े पैमाने पर प्यार भी मिलता है। इस शिविर में वो अन्य दिव्यांगों का हौसला भी बढ़ाती हैं।

शिखा का दिव्यांगों को संदेश- खुद को किसी से कम न समझें
शिखा का अपने जैसों को संदेश भी है कि वो अपने को किसी से कम न समझें, उन्हें ईश्वर में दिव्यांग बनाया है जो उनके लिए शर्म की नहीं बल्कि गौरव की बात है। इसीलिए पहले उन्हें विकलांग कहा जाता है और इनकी दिव्यता को पीएम ने पहचानते हुए दिव्यांग नाम दिया है, जो हर वो काम कर सकती है जो एक आम इंसान करता है। शिखा पीएम मोदी से मिलने के अलावा जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह में भी जा चुकी हैं।

'यह सम्मान समस्त नारी शक्ति का सम्मान है'
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग शिखा रस्तोगी का पैर छूते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने फोटो शेयर करते हुए इसे समस्त नारी शक्ति का सम्मान बताया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'यह सम्मान समस्त नारी शक्ति का सम्मान है. हम सभी को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है।'












Click it and Unblock the Notifications