रेप केस में MP अतुल राय की मदद के आरोप में गिरफ्तार हुए वाराणसी के DSP बघेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

वाराणसी, 30 सितंबर: बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का केस दर्ज कराने वाली युवती और उसके गवाह द्वारा सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने के मामले में वाराणसी के तत्कालीन डीएसपी अमरेश सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें वाराणसी जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि पीड़िता और उसके सहयोगी की तरफ से वाराणसी के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इसके अलावा शासन स्तर पर गठित जांच कमेटी ने भी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एक एफआईआर कराई है, जिसमें पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर नामजद हैं और उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी अमरेश बघेल को भी बुधवार रात गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। कुछ और पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आएंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi court sent DSP Amresh Baghel to judicial custody till Oct 13 in connection with mp atul rai case

रेप पीड़िता की आत्महत्या मामले में संदिग्ध पाई की डीएसपी की भूमिका

सांसद अतुल राय के खिलाफ एक युवती ने वाराणसी में रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि उस वक्त वाराणसी में बतौर सीओ तैनात रहे अमरेश सिंह बघेल जांच में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे थे। युवती ने दिसंबर 2020 को एक प्रार्थनापत्र देते हुए तत्कालीन सीओ अमरेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी साल 16 अगस्त को पीड़िता ने अपने एक साथी के साथ सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने खुद को आग लगा ली थी। दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच शुरू हुई तो तत्कालीन सीओ अमरेश बघेल की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

बघेल को बाराबंकी टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया

वाराणसी पुलिस ने बुधवार रात बाराबंकी टोल प्लाजा से अमरेशि सिंह बघेल को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी, वरुणा की टीम बघेल को वाराणसी लेकर पहुंची और देर रात लंका थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बघेल के खिलाफ वाराणसी में रेप पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर किया गया। गुरुवार को उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+