बैग में 27 लाख रुपये लेकर वाराणसी से बिहार जा रहे छात्र को GRP ने पकड़ा, सामने आई चौंकाने वाली बात

वाराणसी से 27 लाख से अधिक रुपये लेकर बिहार जा रहे एक छात्र को जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इतना पैसा पिट्ठू बैग में रखकर वाराणसी से ट्रेन से छात्र बिहार जाने वाला था लेकिन जांच के दौरान पकड़ा गया।

Varanasi Cantt Railway Station GRP

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान GRP टीम को शनिवार रात में बड़ी कामयाबी मिली। जीआरपी टीम ने एक छात्र के पास से 27 लाख से अधिक रुपए बरामद किया है। पकड़ा गया युवक बिहार का रहने वाला है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक रुपए लेकर बिहार जा रहा था और इसके एवज में उसे 10 हजार मिलने वाले थे। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पुष्कर मेले और ईद के मध्य नजर की जा रही चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी के सीओ और प्रभात सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि शनिवार को ईद और पुष्कर मेले के मद्देनजर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम द्वारा संदिग्ध लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही थी।

जांच पड़ताल के दौरान जीआरपी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिठ्ठू बैग में काफी रुपए रखकर वाराणसी से बिहार जाने वाला है। सूचना मिलने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई। इसी बीच एक छात्र पीठ पर बैग लेकर आता दिखाई दिया।

ऐसे में वहां मौजूद जीआरपी की टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह फरक्का एक्सप्रेस से आया है और बिहार जा रहा है। उसके बाद जीआरपी की टीम द्वारा उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसने बताया कि इसमें 15 लाख रुपए हैं।

हालांकि जीआरपी द्वारा बैग को कब्जे में लेकर छात्रों को पकड़ लिया गया और जब बैग में रखे रुपयों की गिनती की गई तो बैग में से 2748220 रुपए बरामद किए गए। इतने रुपए बरामद करने के बाद जीआरपी टीम भी हैरान रह गई।

पकड़े गए छात्र से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अभिनीत कुमार सिंह बताया जो मूल रूप से नालंदा बिहार का रहने वाला है। छात्र से पूछताछ करने के बाद जीआरपी टीम द्वारा इनकम टैक्स के अधिकारियों को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद इनकम टैक्स के अधिकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और पकड़े गए युवक से पूछताछ करना शुरू कर दिए। इसके अलावा छात्र की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जिससे की इसमें शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

पूछताछ में छात्र ने यह भी बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है और पढ़ाई करने के लिए उसे रुपयों की सख्त आवश्यकता थी। ऐसे में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति हुई और उसने कहा कि बैग में 15 लाख रुपए हैं उसे नालंदा पहुंचा दो।

नालंदा में रुपए पहुंचाने के बाद उसे इसकी एवज में 10 हजार रुपए दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि छात्र द्वारा बार-बार अलग-अलग जवाब दिया जा रहा है। उसने यह भी बताया कि बैग में 25 लाख रुपए रखे गए थे इसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी।

फिलहाल इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा छात्र से पूछताछ किया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि यह रुपया हवाला कारोबारियों का है। ऐसे में छात्र से मिली जानकारियों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+