11 दिन से मां-बाप का इंतजार कर रही मासूम, पीएम मोदी से लगाई गुहार

वाराणसी। 14 महीने की बच्ची पिछले 11 दिनों से अपने मां-बाप से दूर है। अपनी मां के लिए परेशान हो रही बच्ची ने खाना-पीना तक छोड़ रखा है। परिजनों ने सोमवार को पीएम के संसदीय कार्यालय में पत्र देकर पीएम मोदी से बच्ची के मां-बाप की रिहाई की गुहार लगाई है। बता दें कि बच्ची के मां-बाप एकता और रवि शेखर एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 19 दिसंबर को वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

varanasi 14 year old child seeking help from pm narendra modi

बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल

रवि और उनकी पत्नी एकता की 14 महीने की बच्ची चंपक है। दोनों 19 दिसंबर से जेल में बंद हैं। चंपक का अपने मां-बाप के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। रवि शेखर की मां शीला तिवारी का कहना है कि उनके बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है। वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। क्या आप सोच सकते हैं कि बच्ची अपनी मां के बिना कैसे रह रही है। क्या क्राइम को कंट्रोल करने का यह तरीका है? उन्होंने कहा कि बच्ची कुछ खा नहीं रही। वह पूरे समय कह रही है, 'अम्मा आओ, पापा आओ', हम लगातार उससे कह रहे हैं कि वह जल्दी आ जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं मालूम क्या करना चाहिए?

पुलिस ने क्या कहा?

उधर, पुलिस का कहना है कि लोगों के गैरकानूनी तरीके से इकठ्ठे होने की वजह से शहर में तनाव बढ़ गया था। शहर के एक अलग हिस्से में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की लाठीचार्ज से कथित तौर पर भगदड़ मचने से एक आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई। रवि शेखर और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया जाना जायज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+