उत्तराखंड के CM धामी और कर्नाटक के सीएम ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, कही ये बात

वाराणसी , 14 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। दोनों मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे थे। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश के अंदर धार्मिक स्थलों का उत्थान हुआ है। आज भव्य काशी बन गया है, अयोध्या धाम बनने जा रहा है, केदारपुरी में भी भव्य दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है।

Uttarakhand cm pushkar dhami and Karnataka CM Basavaraj Bommai visit Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, 'मैं पहले भी काशी आया हूं, लेकिन अभी बहुत फर्क आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन इसमें दिखता है। अगर सरकार मन बनाए तो क्या कुछ नहीं कर सकती है।' उन्होंने कहा कि पूरा कॉरिडोर अद्भुत बना है। बहुत सारे लोग दक्षिण भारत से पहले भी काशी आते थे, अब तो उनकी संख्या में और बढ़ोतरी होगी। काशी विश्वनाथ पर विश्वास रखने वालों को ऐतिहासिक दिन प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

औचक निरीक्षण पर निकले पीएम मोदी

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कोरिडोर का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने शाम को भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों संग मुलाकात की। इसके बाद देर रात पीएम अचानक वाराणसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। खुद प्रधानमंत्री ने इस औचक निरीक्षण की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, काशी में अहम विकास कार्यों का मुआयना किया। यह हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर को सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+