500 रुपये लेकर CoronaVirus का बाबा करता था इलाज, पुलिस ने धर दबोचा

वाराणसी। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर के जहां लोगों के बीच डर की स्थिति बनी हुई है, वहीं कई फर्जी बाबा व साधु भी इस बीमारी को लेकर तरह-तरह से इलाज करने का दावा कर रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर का है, जहां से एक पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में कोरोना वायरस को मंत्रों से ठीक करने का दावा किया गया है। वहीं पुलिस ने पोस्टर छपवाने वाले बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

uttar pradesh varanasi baba arrested in fraud treatment of coronavirus

पकड़े गए बाबा की पहचान संजय तिवारी के रूप में हुई है, जो वाराणसी के सत्यम नगर कॉलोनी में रहने वाला है। गिरफ्तार बाबा ने यह दावा किया है कि वह मंत्रों के माध्यम से कोरोना वायरस का इलाज कर सकता है। इसके अलावा उसने यह भी दावा किया है कि अगर कोई कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं हुआ है तो इन मंत्रों से उसे यह बीमारी नहीं होगी। अपने इस फर्जी दावे को ज्यादा से ज्यादा तक लोगों तक पहुंचाने के लिए फर्जी बाबा संजय तिवारी ने बाकायदा पोस्टर भी छपवाया है, जिसे बनारस के कई इलाकों में वितरित भी किया गया है।

कोरोना वायरस के इलाज का दावा करने वाला आरोपी बाबा अपने इस फर्जी व्यापार को बाकायदा वैदिक साधना केंद्र व नशा मुक्ति केंद्र के नाम से चलाता है। यहां वह रत्नों और मंत्रों से इलाज करने का दावा करता है। मीडिया से बात करते हुए आरोपित बाबा ने कहा कि वह मंत्रों से इलाज करता हूं और बाकायदा उसका रुपए भी लेता है। फर्जी बाबा कोरोना वायरस के मंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति से 500 रुपए चार्ज कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+