Varanasi के पहले स्मार्ट बस स्टेशन का नगर विकास मंत्री ने किया शुभारंभ, जनता को किया गया समर्पित किया

Varanasi के सिगरा में बने शहर के पहले स्‍मार्ट बस स्‍टैंड का शुभारंभ सोमवार को नगर विकास मंत्री द्वारा किया गया, इस दौरान उन्‍होंने कहा कि स्मार्ट बस स्‍टैंड वाराणसी के विकास में कारगर साबित होगा।

Varanasi में बने पहले स्मार्ट बस स्टेशन का सोमवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। स्मार्ट बस स्टेशन का शुभारंभ करने के बाद सोमवार से उसे जनता के लिए समर्पित किया गया।.

Varanasi Smart Bus Stop

परिवहन का बुनियादी ढांचा होगा सुदृण
वाराणसी के सिगरा में स्थित स्मार्ट बस स्टेशन का शुभारंभ करने पहुंचे नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की दूरदर्शिता एवं सतत दिशानिर्देश में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा सीएसआर पहल के तहत हुआ है। इस प्रयास से न सिर्फ वाराणसी में परिवहन का बुनियादी ढांचा सुदृण होगा, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा, जो की प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधुनिक स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयासों को और अधिक सुद्दृण करेगा। उन्‍होंने बताया कि स्मार्ट बस स्टेशन का सुझाव प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं दिया गया था। सुझाव के क्रम में पूरी टीम एवं नगर विकास विभाग द्वारा विगत 4 महीने में लगन के साथ लग कर कार्य पूर्ण किया गया।

बस शेल्‍टर में मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
इस स्‍मार्ट बस स्‍टेंड को नगर निगम वाराणसी द्वारा संचालित किया जाएगा। यह भी बताया गया कि यह स्मार्ट स्टेशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा और निर्माण में प्रयुक्त समस्त सामग्री रिसाइकल कर उपयोग में लाई गई हैं। प्रयुक्त टाइल्स भी रिसाइकल सामग्री से निर्मित हैं। इस स्मार्ट बस शेल्टर में चार्जिंग की सुविधा भी होगी और सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे एलईडी लाइट भी लगाई गई हैं। जन जागरूकता हेतु डिस्प्ले बोर्ड पर समय समय पर साफ सफाई इत्यादि से संबंधित सूचनाएं भी प्रदर्शित की जायेंगी।

जीवन को बेहतर बनाने हेतु सराकर प्रतिबद्ध
कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि यह कदम स्वच्छ भारत की तरफ एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। स्‍मार्ट बस स्‍टैंड का निर्माण कराने के लिए उन्‍होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड काे धन्‍यावाद दिया। उन्‍होंने यह भी कहा कि आगामी समय में वाराणसी नगर निगम द्वारा ऐसे कई प्रोजेक्ट लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+