UP Varanasi Ropeway: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, मार्च 2024 तक वाराणसी में मिलेगी रोपवे सुविधा
UP Varanasi Ropeway: वाराणसी में बनने वाले देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की शुरुआत साल 2024 में मार्च महीने में होगी। रोपवे निर्माण के लिए कई जगह पाइलिंग की प्रक्रिया पूरी कर लो गई है। अब पिलर भी खड़े किए जा रहे हैं। 2 महीने में स्टेशन बनाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव से पहले रोपवे को हर हाल में शुरू करना है, ऐसे में काम काफी तीव्र गति से चल रहा है। कहा जा रहा है कि मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोपवे के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा।

यह भी बता दें कि वाराणसी में दो चरण में रोपवे का निर्माण किया जाना है जिसमें पहले चरण में कैंट से रथयात्रा तक और रोपवे संचालित किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में गिरिजाघर से गोदौलिया तक शामिल है। पहला चरण मार्च महीने तो पूरा हो जाएगा जबकि दूसरा चरण साल 2025 में पूरा होगा।
पहले चरण के लिए रथ यात्रा काशी विद्यापीठ और कैंट में पाइलिंग का काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर पाइलिंग सफल हो गया है, जबकि अभी कुछ जगहों पर टेस्टिंग जारी है। जिस जगह पर परीक्षण पूरा हो गया है, वहां स्टेशन का निर्माण शुरू हो जाएगा। जबकि जहां किसी प्रकार की समस्या रहेगी, उस स्थान पर पुनः पाइलिंग और परीक्षण किया जाएगा।
48 हजार यात्रियों की होगी क्षमता
वाराणसी में रोपवे प्रारंभ हो जाने से प्रतिदिन प्रति दिशा में 48000 यात्रियों का आवागमन होगा। इससे जहां शहर में जाम की स्थिति से लोगों को मुक्ति मिलेगी वही पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। वाराणसी में भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी पर्यटक रोपवे का इस्तेमाल कर श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
इसके अलावा रोपवे के लिए बनाए गए स्टेशन में होटल फूड कोर्ट और दुकान भी खुलेंगी, जिससे यात्रियों को बनारसी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा लकड़ी और मिट्टी के बने खिलौने और कलाकृतियों की भी दुकान रहेगी। यात्रियों को सुविधा के लिए एक्सीलेटर, लिफ्ट, व्हीलचेयर रैंप, प्रतीक्षालय और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।
साढ़े 3 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में अभी तक पर्यटकों को 40 मिनट से एक घंटे का समय लगता है। सड़क पर जाम लग जाने के बाद समय और बढ़ जाता है। ऐसे में अब इस रूट पर रोपवे का निर्माण हो जाने के चलते मात्र 15 मिनट में यह दूरी तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications