UP News: वाराणसी में 17 से 20 अगस्त तक Y-20 समिट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शिरकत
UP News: जी-20 के तहत वाराणसी में वाई-20 समिट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 17 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा। वाराणसी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई थी।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें शामिल होने वाले अतिथि जी-20 देशों तथा अतिथि देशों या अंतरराष्ट्रीय संगठन से जुड़े होंगे।

मालूम हो कि यूथ-20 अर्थात वाई-20 जी-20 के आधिकारिक साझेदारी समूहों में से एक है। यूथ 20 (Y20) एंगेजमेंट ग्रुप ने देश के युवाओं के लिए बेहतर कल के लिए विचारों पर विचार-मंथन करने और कार्रवाई का एजेंडा तैयार करने के लिए पूरे भारत में चर्चा और परामर्श का आयोजन किया है।
वाराणसी में आयोजित होने वाले वाई-20 कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी-
- शिखर सम्मेलन में कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0 नवाचार और 21वीं सदी के कौशल
- शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत
- जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना
- साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा
- स्वास्थ्य भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा पर विस्तार
यह भी का जा रहा है कि वाई-20 का एक शिखर सम्मेलन 2023 में गुवाहाटी, वाई-20 इनसेप्शन मीटिंग भी 2023 में लेह में आयोजित होगी, इसके अलावा वाई-20 प्री समित मीटिंग देश-विदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में विचार मंथन सत्र और चौपाल आदि तथा जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications