UP News: 'पाकिस्तान-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार', यति नरसिंहानंद ने काशी में दिया बड़ा बयान
UP News: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने रविवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार चिंताजनक हैं। इन देशों में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को इन परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए ठोस और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जिससे वहां मौजूद हिंदुओं को बचाया जा सके। इसके अलावा मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कई अन्य मुद्दों को लेकर भी बयान दिया।

यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि वह महाकुंभ में धर्म संसद के आयोजन के लिए सनातन धर्मावलंबियों का सहयोग मांगने आए हैं। हर सनातनी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा और भारत को "सनातन वैदिक राष्ट्र" घोषित करने की दिशा में प्रयास करना होगा।
अफगानिस्तान पहले ही हो चुका है हिंदू विहीन
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हिंदुओं का सफाया हो चुका है। अब सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश ही बचा है, जहां हिंदुओं के साथ हिंसा और अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इन दोनों देशों के हिंदुओं को अलग पहचान देकर 'हिंदू राष्ट्र' बनाया जाना चाहिए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखकर इस्लामिक मानसिकता को बढ़ावा दिया है। ऐसे लोग हमें कभी प्यारे नहीं हो सकते।
इसके अलावा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत है। बांग्लादेश और पाकिस्तान में जनसंख्या नियंत्रण लागू हो चुका है, लेकिन भारत में मुस्लिम समुदाय इसे नहीं अपना रहा है।
यह स्थिति भारत के लिए खतरा है और अगर इसे नहीं रोका गया तो देश में सनातन धर्म का अस्तित्व खत्म हो सकता है। इसी के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने बांग्लादेश को आजादी दिलाने के लिए साहसिक कदम उठाया था, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साहस दिखाना चाहिए।
इसके अलावा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि भारत में कई बड़ी मस्जिदों के नीचे प्राचीन मंदिर हैं। अगर ऐसे मंदिरों पर फिर से कब्जा कर लिया जाए तो गलत नहीं होगा। यह इतिहास को फिर से स्थापित करने का प्रयास है।












Click it and Unblock the Notifications