UP News: बाल्टी भर पानी में डूबी घर की 'लक्ष्मी', परिवार में मातम, बार-बार बेहोश हो रही मां, न करें ऐसी गलती

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वाराणसी जनपद में शुक्रवार को सुबह में एक 9 माह की मासूम बच्ची खेलते समय बाल्टी भर पानी में गिर गई। पानी में डूबने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के दौरान परिवार के अन्य लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग बच्ची को बाल्टी से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

up-news-daughter-drowns-in-a-bucket-in-varanasi-mourning-in-the-family

यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार के भाई रिंकू की 9 माह की एक बेटी थी। परिजनों का कहना है कि बेटी घर में खेल रही थी।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घरेलू काम में व्यस्त थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार द्वारा बताया गया कि खेलते समय बच्ची घर में रखे बाल्टी से भर पानी के पास चली गई और पानी के पास जाने के बाद अचानक बच्ची उसमें गिर गई।

पानी में गिरने के बाद किसी की निगाह उसके ऊपर नहीं गई। बच्ची की मां सुधा काम करने के बाद जब वापस लौटी तो आराध्या दिखाई नहीं दी। काफी खोजबीन करने के बाद जब सुधा बाल्टी से भर पानी के पास गई तो चिल्लाने लगी।

परिवार के सदस्य आराध्य को अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दिए बगैर परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। वही बेटी की मौत हो जाने के बाद सुधा का समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि आराध्या को लोग लक्ष्मी मानते थे। एक छोटी सी गलती की वजह से उसकी जान चली गई। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो उन्हें खेलते समय बाल्टी या टब में भरे पानी के पास न जाने दें। क्योंकि अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिसमें बच्चों की बर्तन में रखे पानी में डूबने से मौत हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+