UP News: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को आएंगे वाराणसी, जानें क्या है कार्यक्रम और शेड्यूल

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। उनके वाराणसी आगमन को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की मां के निधन हो जाने के चलते सुख संवेदना प्रकट करने के लिए उनके आवास पर पहुंचेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

up-former-up-cm-akhilesh-yadav-will-come-to-varanasi-on-friday

इस बारे में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मनोज राज धूपचंडी द्वारा बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे निजी विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात कर वे सड़क मार्ग से लोहता इलाके के भट्टी गांव में स्थित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के घर जाएंगे। वहां सुजीत की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के प्रमुख नेताओं-कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायकों से मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं की राय जानेंगे और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद देर शाम वाराणसी एयरपोर्ट से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

आपको यह भी बता दें कि अखिलेश यादव लगातार पूर्वांचल के जिलों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में वह बलिया आये थे। इससे पहले वह पिछले महीने भी वाराणसी आए थे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार पूर्वांचल खासकर वाराणसी का दौरा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+