वाराणसी में PM ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- उनके सिलेबस में है सिर्फ माफियावाद और परिवारवाद

वाराणसी, 23 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक बार फिर पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की ये भाषा भी उनके सिलेबस से बाहर है। उनके सिलेबस में है माफियावाद, परिवारवाद और घर व जमीन पर अवैध कब्जा।'' पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में यूपी को जो मिला और आज यूपी के लोगों को भाजपा सरकार से जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है। हम यूपी में विरासत और यूपी का विकास भी भाजपा कर रही है।

Recommended Video

    PM Modi ने किया Banaras Dairy Complex का शिलान्यास, विपक्ष पर बरसे | UP Election | वनइंडिया हिंदी
    UP election 2022 PM Narendra Modi targets opposition in varanasi

    कुछ लोग यूपी को सिर्फ जाति, मजहब के चश्मे से ही देखते हैं: पीएम मोदी

    प्रधानमंंत्री मोदी ने कहा कि काशी और यूपी के विकास में डबल इंजन सरकार की डबल शक्ति की बात करता हूं तो कुछ लोगों को कष्ट हो जाता है। वो लोग यूपी को सिर्फ जाति, मजहब और पंथ के चश्मे से ही देखते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 870 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार, पूरी ईमानदारी व शक्ति से किसानों और पशुपालकों का साथ दे रही है। आज वाराणसी में 'बनास काशी संकुल' का शिलान्यास, सरकार और सहकार की भागीदारी का प्रमाण है। पीएम ने कहा कि विकास की जब बात आती है तो काशी अपने आप में एक मॉडल बनता जा रहा है। पुरातन पहचान के साथ नगर नूतन काया में बदल सकते हैं। यही भव्य काशी, दिव्य काशी है अब स्मार्ट काशी भी बन रही है। काशी की पहचान को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास चल रहे हैं। आज आयुष चिकित्सालय की भी शुरुआत हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+