UP: ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, पुलिस वैन की हालत देख लोगों के छूटे पसीने, तीन घायल

UP News: वाराणसी में बुधवार अलसुबह तेज रफ्तार की ट्रक चला रहे चालक ने पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों को धक्का मार दिया। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है।

UP Varanasi News: वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना अंतर्गत वाराणसी गाजीपुर हाईवे पर बुधवार अलसुबह तेज रफ्तार ट्रक चला रहे चालक ने वैन में सवार पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। ट्रक की टक्कर के बाद वैन डिवाइडर में टकरा गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल वैन में सवार पुलिसकर्मियों को उस से बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में तीनों पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है वही एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद चिरईगांव चौकी प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

truck-driver-tries-to-run-over-policemen-in-ups-varanasi

जानकारी अनुसार हेड कांस्टेबल संतोष गौड़ कांस्टेबल सोनू मौर्य और चालक राजेश यादव मंगलवार को चौबेपुर क्षेत्र में डायल 112 पीआरवी लेकर इलाके में गस्त और भ्रमण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में भ्रमण करने के बाद बुधवार सुबह वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर हुए जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बैंक में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे पुलिसकर्मियों को इसमें से बाहर निकाले। बाहर निकालने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को लेकर ग्रामीण चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।

स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद पीआरवी चालक राजेश यादव और कांस्टेबल सोनू गौड़ को छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल संतोष कुमार को पंडित दीनदयाल अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

सिर में गंभीर रूप से चोट होने के चलते हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची चिरईगांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक हरिश्चंद्र से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच पड़ताल किए जाने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+