एनएच 19 पर खड़े ट्रक में टैंकर ने मारी टक्कर , केबिन में फंसकर तड़पता रहा चालक और असहाय दिखी पुलिस

वाराणसी में एनएच 19 पर ट्रक और टैंकर में टक्कर, केबिन में फंसकर तड़पता रहा चालक और असहाय दिखी पुलिस

वाराणसी, 12 जुलाई : वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मोहनसराय में खड़े एक ट्रक में मंगलवार की सुबह टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर की केबिन में करीब 30 मिनट फंसे रहने के चलते चालक की मौत हो गई, वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।

Varanasi NH 19

झपकी के चलते चली गयी चालक की जान
गाजियाबाद से गैस का खाली टैंकर लेकर कन्नौज निवासी ड्राइवर सोनू (40) और खलासी गजन सिंह (35) बोकारो जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वे मोहनसराय में सुबह 5.30 बजे पहुंचे थे उसी समय चालक सोनू को झपकी लग गई। हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था जिसमें टैंकर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी उनको निकालने का प्रयास की लेकिन बुरी तरह फंसे चालक और खलासी को निकालने में पुलिस नाकाम रही। गैस कटर और क्रेन को घटनास्‍थल पर पहुंचने में समय लगा जिसके चलते पुलिस भी असहाय दिखी। करीब आधे घंटे तक चालक और खलासी केबिन में फंसकर तड़पते रहे। उसके बाद गैस कटर और क्रेन की मदद से चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला गया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई जबकि खलासी का उपचार चल रहा है।

Varanasi excident

मोर्चरी में रखा गया शव, परिजनों से संपर्क का प्रयास जारी

घटना में मृत चालक और खलासी के परिजनों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। उसका शव बीएचयू ट्रामा सेंटर मोर्चरी में रखा गया है। हालांकि पुलिस द्वारा वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन मालिक के द्वारा चालक और खलासी के परिजनों से संपर्क किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - सुभासपा के पूर्व प्रवक्ता ने बनाई अपनी नई पार्टी, ओम प्रकाश राजभर को बताया धृतराष्ट्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+