सुभासपा के पूर्व प्रवक्ता ने बनाई अपनी नई पार्टी, ओम प्रकाश राजभर को बताया धृतराष्ट्र

ओम प्रकाश राजभर के करीबी और सुभासपा के पूर्व प्रवक्ता ने बनाई अपनी नई पार्टी, ओम प्रकाश राजभर को बताया धृतराष्ट्र

वाराणसी‚ 11 जुलाई : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और ओमप्रकाश राजभर के पुराने और सबसे विश्वसनीय सहयोगी माने जाने वाले शशि प्रताप सिंह ने सोमवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने अपने पार्टी का नाम राष्ट्रीय समता पार्टी रखा है और आज वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में उन्होंने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी। नई पार्टी बनाने के बाद वे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश का सबसे झूठा व्यक्ति बताने के साथ ही राजभर की तुलना धृतराष्ट्र से कर डाली। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आजमगढ़ हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव ने चुनाव की कमान ओमप्रकाश राजभर को सौंपी थी रिजल्ट सबके सामने है।

Shashi Pratap Singh

पुत्र मोह में ओमप्रकाश धृतराष्ट्र बन गए

शशि प्रताप सिंह ने कहा कि शिवपुर विधानसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर पार्टी के किसी अन्य नेता को चुनाव लड़ा सकते थे लेकिन पुत्र मोह के चलते उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बनारस में कई ऐसे नेता है जो ओमप्रकाश राजभर से ताकतवर हैं, उन लोगों ने पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। लोग पार्टी से इसलिए जुड़े रहे कि समय आने पर उनको सम्मान मिलेगा, लेकिन जब समय आया तो ओमप्रकाश ने अपने बेटे को शिवपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा दिया।

ज्ञानवापी मामले पर बयान के बाद पार्टी ने पद से हटाया था

बताया जाता है कि यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव में शशि प्रताप सिंह वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। उनको टिकट न देकर ओमप्रकाश राजभर ने वहां से अपने बेटे अरबिंद राजभर को मैदान में उतार दिया। उसके बाद कई ऐसे मौके आये जब शशि प्रताप और अरबिंद राजभर दूर-दूर दिखे। हालांकि चुनाव के बाद ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी का मामला सामने आने के बाद शशि प्रताप सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए हिंदू पक्ष का समर्थन किया था। इसी मामले को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने शशि प्रताप सिंह को प्रवक्ता पद से हटा दिया था। उसके बाद से ही शशि प्रताप के बारे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल होंगे या फिर अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे।

ये भी पढ़ें- बारिश के बाद बिल से निकले नाग-नागिन, डेढ़ घंटे तक किया रोमांस, VIDEO हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+