Assi Ghat पर चाय पीने के दौरान पर्यटकों और दुकानदारों में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे - Video Viral
वाराणसी के अस्सी घाट पर पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चाय की रेट को लेकर दुकानदारों और पर्यटकों में मारपीट हुई थी।

वाराणसी के Assi Ghat पर पर्यटक और दुकानदारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लेमन टी के दाम को लेकर शनिवार को पर्यटकों और दुकानदारों में पहले कहासुनी हुई उसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराई। इस मामले में किसी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। रविवार की सुबह भी अस्सी घाट पर टीका लगाने के विवाद में पंडों में मारपीट हो गई।

लेमन टी के दाम को लेकर हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि रविदास जयंती पर्व पर काफी संख्या में रैदासी पर्यटक वाराणसी में आए हैं। शनिवार को प्रेरकों का एक समूह गंगा नदी किनारे नाव पर सवार होकर भ्रमण कर रहा था। नाव में सवार सभी सैलानी अस्सी घाट पर पहुंचे और वहां पर लेमन टी बेच रहे एक दुकानदार से चाय के दान के बारे में पूछताछ किए। दुकानदार द्वारा 10 रुपए की चाय बताई गई जिस पर पर्यटक भड़क गए। पर्यटकों द्वारा कहा गया कि इतनी महंगी चाय नहीं पिएंगे। उसके बाद चाय के दाम को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी होने के दौरान अन्य दुकानदार भी वहां पहुंच गए और बात आगे बढ़ गई।

15-20 मिनट तक होती रही मारपीट
देखते ही देखते दुकानदार और पर्यटक आपस में भिड़ गए और हाथापाई होने लगी। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को पटक कर लात घूंसे से पिटाई करने लगे। बताया जा रहा है कि करीब 15-20 मिनट तक दोनों पक्ष के लोग मारपीट करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद कोई व्यक्ति मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराई। बताया जा रहा है कि इस मामले में किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को भी पंडों में हुई मारपीट
रविवार को भी काशी के अस्सी घाट पर माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पंडों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि अस्सी घाट पर स्नान करने आए लोगों को टीका लगाने की बात को लेकर पंडों में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि पंडे शराब के नशे में धुत होकर अस्सी घाट पर स्नान करने के लिए आए लोगों को टीका लगा रहे थे। टीका लगाने के दौरान ही पंडों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद लोगों ने डंडा उठा लिया और एक दूसरे पर हमला कर दिए। इस घटना का भी वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया, अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्सी घाट पर आए दिन मारपीट हो रही है, ऐसे में यहां पुलिस की तैनाती आवश्यक है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications