आसमान में आफत : जबलपुर और पटना में मौसम खराब, वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारे गए विमान यात्री

पटना और जबलपुर में मौसम खराब हो जाने के चलते वहां पर स्पाइसजेट एयरलाइंस के तीन विमानों की लैंडिंग नहीं हो पाई, हवा में चक्कर लगाने के बाद यह तीनों विमान वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिए गए

वाराणसी, 22अगस्‍त: रविवार को जबलपुर और पटना में मौसम खराब होने के चलते वहां पर 3 विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान हवा में काफी देर तक चक्कर लगाते रहे लेकिन मौसम साफ न होने की स्थिति विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसमें एक विमान कोलकाता तो दूसरा बेंगलुरू से जबलपुर और तीसरा विमान बेंगलुरू से पटना जा रहा था। तीनों विमान स्‍पाइसजेट एयरलाइंस के ही थे।

सड़क मार्ग से जबलपुर गए यात्री

सड़क मार्ग से जबलपुर गए यात्री

स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 3002 कोलकाता और एसजी 3023 बेंगलुरु से जबलपुर जा रहे थे। कोलकाता से जाने वाले विमान में 46 यात्री तथा बेंगलुरु से जाने वाले विमान में 68 यात्री सवार थे। जबलपुर में मौसम खराब होने की जानकारी मिलने के बाद इन दोनों विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वोट कर दिया गया। जबलपुर में मौसम में सुधार न होने के चलते एयरलाइंस द्वारा यात्रा को रद्द कर दी गई। दोनों विमानों के 4 दर्जन से अधिक यात्रियों ने अपना पैसा वापस ले लिया और सड़क मार्ग से जबलपुर गए। जबकि बचे हुए यात्रियों को लेकर विमान कोलकाता और बेंगलुरु वापस लौट गए।

मौसम साफ होने पर पटना गया विमान

मौसम साफ होने पर पटना गया विमान

बेंगलुरु से 188 यात्रियों को लेकर पटना जा रहा स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 768 भी पटना में मौसम खराब होने के चलते वहां उतर नहीं सका। उसके बाद विमान को डायवर्ट करके वाराणसी एयरपोर्ट भेज दिया गया। काफी देर तक यात्री वाराणसी में ही रुके रहे। बाद में पटना में मौसम ठीक हो जाने पर विमान वाराणसी एयरपोर्ट से सायंकाल पटना के लिए प्रस्थान कर गया।

जबलपुर के दोनों विमान निरस्‍त

जबलपुर के दोनों विमान निरस्‍त

इस बारे में एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि तीन विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। जबलपुर में मौसम साफ ना होने की स्थिति में वहां जा रहे बेंगलुरु और कोलकाता के विमानों को रद्द कर दिया गया। जो यात्री सड़क मार्ग से जाना चाहते थे, उनका पैसा वापस कर दिया गया जबकी बचे हुए यात्रियों को लेकर विमान वापस लौट गए। पटना में मौसम ठीक हो जाने के कारण बेंगलुरु से पटना जा रहा विमान यात्रियों को लेकर सायंकाल वाराणसी से पटना चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+