Budh Purnima 2023: काशी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वाराणसी में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारों भक्तों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Thousands of devotees bathe in the Ganges on Buddha Purnima in Kashi

Budh Purnima 2023: पर काशी में मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। वाराणसी में गंगा नदी के किनारे अलसुबह से ही आस्‍थावानों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही गंगा नदी में लोग स्नान करते हुए दान कर रहे हैं।

वाराणसी में बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए वाराणसी और आसपास के जनपदों समेत मध्य प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु हर साल पहुंचते हैं।

वाराणसी में गंगा नदी के किनारे लगभग सभी घाटों पर आस्थावानों का रेला उमड़ा हुआ है। दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्‍सी घाट तक भारी संख्या में महिला-पुरुष गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी में और नदी के किनारे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

काशी के पुरोहितों का कहना है कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने के साथ ही दान पुण्य करना चाहिए। गंगा नदी में स्नान के बाद भगवान भास्कर को गंगा जल अर्पण करने के अलावा दान पुण्य करने के बाद लोगों को पाप से मुक्ति मिलती है।

एनडीआरएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा: बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर काशी में गंगा नदी में स्नान करने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है। जल पुलिस गंगा नदी में पेट्रोलिंग करते हुए लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+