काशी विद्यापीठ की उत्तर पुस्तिका की फोटो वायरल करने के मामले में छात्र ने दी सफाई, पूर्व IPS ने की थी शिकायत
वाराणसी के काशी विद्यापीठ में बीए की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका की फोटो वायरल करने के मामले में छात्र ने दी सफाई
वाराणसी, 17 जुलाई : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक छात्र द्वारा परीक्षा हाल में बैठकर परीक्षा देने और उत्तर पुस्तिका का फोटो बनाकर वायरल करने के मामले में शिकायत किया था। इस मामले में उन्होंने छात्र द्वारा लगाए गए इस फोटो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। शिकायत के बाद विद्यापीठ प्रशासन द्वारा शनिवार को इसे फर्जी करार दिया गया, वहीं यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

अब उस छात्र का वीडियो आया सामने
विद्यापीठ प्रशासन द्वारा मामले को फर्जी बताए जाने के बाद पूर्व आईपीएस अनुराग ठाकुर द्वारा शनिवार को सायंकाल एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में एक छात्र खुद पूरे मामले को स्वीकार करते हुए अपनी गलती स्वीकार कर रहा है। छात्र द्वारा बताया गया कि उसका नाम मनोज कुमार है और वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शिक्षा शास्त्र का पेपर देने आया था, परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाकर उसने उत्तर पुस्तिका का फोटो खींच लिया। उसे यह नहीं पता था कि फोटो वायरल हो जाएगा। उसने कहा कि यही फोटो वायरल हो गया और उसके इसका अंदाजा नहीं था। उसने इसके लिये प्राचार्य से भी माफी मांगी। उसने यह भी कहा कि उसका ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था जिससे विश्वविद्यालय की बदनामी होने लगे। अब छात्र का वीडियो सामने आने के बाद महात्मा गांधी विद्यापीठ प्रशासन बैक फूट पर है।
यह है पूरा मामला, जिसपर उठने लगा सवाल
दरअसल, अमिताभ ठाकुर द्वारा शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य अधिकारियों को जनसुवाई व अन्य माध्यमों से शिकायती पत्र भेजकर बताया गया था कि काशी विद्यापीठ परीक्षा के दौरान परीक्षा हाल में मोबाइल लेकर पहुंचे एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका की फोटो बना लिया। उसे छात्र द्वारा वाट्सऐप पर स्टेटस पर भी लगाया गया। उन्होने यह भी कहा था छात्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, जिसका नाम मनोज यादव पुत्र सुरेंद्र यादव है। मनोज यादव बीए की परीक्षा चंदौली में बने परीक्षा केंद्र संख्या 246 पर दिया है। इस मामले में पूर्व आईपीएस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई थी।
ये भी पढ़ें - इलाहाबाद HC के पास महाधिवक्ता कार्यालय भवन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर












Click it and Unblock the Notifications