बस में बैठी अकेली छात्रा को चालक दिखाने लगा अश्लील वीडियो, शिकायत के बाद गिरफ्तार

वाराणसी में एक निजी स्कूल की छात्रा को उसके घर छोड़ने जा रहे बस चालक द्वारा बस रोककर छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाया गया। छात्रा ने जब परिजनों से पूरी बात बताई तो परिजन थाने में मुकदमा दर्ज कराए और चालक को पुलिस द्वारा गि

वाराणसी, 23 अगस्त: वाराणसी जिले में एक निजी स्कूल के बस चालक द्वारा बस रोककर उसमें बैठी अकेली छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाया गया। बस चालक के इस हरकत से गुसाई छात्रा बस से उतर कर पैदल ही रोते हुए अपने घर चली गई। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों से चालक की शिकायत की। उसके बाद परिजन स्कूल प्रबंधन को सूचना देने के साथ ही रामनगर थाने पहुंचे और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही स्कूल प्रबंधन द्वारा आरोपी बस चालक को निष्कासित कर दिया गया तथा पुलिस ने भी उसे गिरफ्तार कर लिया।

8 साल से चला रहा था बस

8 साल से चला रहा था बस

दरअसल गाजीपुर जिले का रहने वाला अमित कुमार रामनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। अमित करीब 8 वर्षों से सामने घाट स्थित एक निजी स्कूल में बस चलाता है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह स्कूली बच्चों को बस में बैठा कर घर छोड़ने के लिए निकला था। बस में बैठे सभी बच्चों को बारी-बारी से वह छोड़ दिया जबकि उनकी बेटी को रोका रहा। अंत में वह उनकी बच्ची को घर छोड़ने के लिए लेकर आया इस दौरान सुनसान रास्ते में वह बस रोक दिया और उनकी बेटी को वह अश्लील वीडियो दिखाने लगा।

बीते कई दिन से कर रहा था ऐसी हरकत

बीते कई दिन से कर रहा था ऐसी हरकत

छात्रा के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बस चालक बीते कई दिनों से उनकी बेटी के साथ ऐसी हरकत कर रहा था। पहले उनकी बेटी को लगा कि यह सामान्य बात हो सकती है। ऐसे में वह परिजनों से शिकायत नहीं की, लेकिन शनिवार को चालक द्वारा जब मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया जाने लगा तो उसे गुस्सा आया और वह परिजनों से शिकायत की।

पॉक्सो और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज

पॉक्सो और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज

छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़खानी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आरोपी बस चालक को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है।

vv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+