Varanasi एयरपोर्ट की चारदीवारी लांघकर ऑपरेशनल एरिया में जाने वाल था युवक, मचा हड़कंप, CISF ने पकड़ा

Varanasi Airport पर बुधवार की रात्रि में एयरपोर्ट की चहारदीवारी लांघकर ऑपरेशन क्षेत्र में जाने से पहले एक युवक को CISF के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े युवक से पूछताछ जारी है।

Suspicious youth caught in CISF at Varanasi airport

Varanasi Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात में चारदीवारी लांघकर ऑपरेशनल एरिया में जाते समय एक युवक को सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उससे पूछताछ करके सीआईएसफ के जवानों ने पुलिस को सौंप दिया।

फूलपुर थाने की पुलिस द्वारा भी युवक से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है हालांकि वह एयरपोर्ट के ऑपरेशन क्षेत्र में क्यों जाना चाहता था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवक का एड्रेस पता किया जा रहा है।

दरअसल, बुधवार की रात्रि में वाराणसी एयरपोर्ट पर वाच टावर नंबर 7 की तरफ से एक युवक ऑपरेशन क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। टावर पर सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसफ के जवान की निगाह उसके ऊपर पड़ गई। उसने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दिया।

कंट्रोल रूम की सूचना के बाद वहां पहुंचे सीआईएसफ के जवानों ने उक्त युवक को घेर कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की गई जिसमें उसकी हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुई। सीआईएसफ के जवानों ने पूछताछ करने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मंगलवार को एक युवक ऑपरेशनल क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया था। उसे भी सीआईएसफ के जवानों ने पकड़ लिया था। जवानों द्वारा बताया गया कि मंगलवार को पकड़ा गया युवक बिहार का रहने वाला था और उसकी भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

फिलहाल इस बारे में एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार का कहना है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। यही कारण है कि एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र में पहुंचने के लिए चारदीवारी लांघ रहे लोगों को तत्काल पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+