यूपी कॉलेज में मजार के पास छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पूरा परिसर छावनी में तब्दील, जानें वजह
वाराणसी के यूपी कॉलेज को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा दावा किया जाने के बाद कॉलेज का माहौल गर्म हो चुका है। मंगलवार को कॉलेज के करीब 300 छात्र कालेज परिसर में स्थित मजार पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए पहुंच गए। कॉलेज परिसर में छात्रों के एकत्र होने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस और पीएसी की तनाती की गई।
इसके अलावा बैरिकेडिंग भी कर दी गई। बैरिकेडिंग किए जाने के बाद वहां पर पहुंचे छात्र मजार पर हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद करने लगे और जमकर लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि नाराज छात्रों ने थोड़ी ही देर में पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को धकेल दिया। उसके बाद छात्रों का समूह मजार की तरफ बढ़ने लगा।

इस दौरान छात्रों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि मजार से थोड़ी दूर पहले ही छात्रों को रोक लिया गया। उसके बाद छात्र वहीं पर धरने पर बैठ गए और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में छात्रों के समूह ने वहीं पर हनुमान चालीसा पढ़ा।
दरअसल, सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा कॉलेज परिसर की जमीन को अपनी संपत्ति बताते हुए एक नोटिस जारी की गई थी। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीते शुक्रवार को यूपी कॉलेज मजार में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी पहुंच गए थे।
इस मामले की जानकारी होने के बाद कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। सोमवार को छात्रों ने वक्फ बोर्ड का पुतला जलाया था। उसके बाद छात्रों के समूह द्वारा मंगलवार को मजार पर हनुमान चालीसा पढ़ने की रणनीति बनाई गई थी।
इसी के चलते मंगलवार को सुबह में करीब 300 से अधिक छात्रों का समूह कॉलेज पहुंचा और कॉलेज परिसर में स्थित मजार पर अनुमान चालीसा पढ़ने के लिए निकलने लगा। जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान पहुंच गए। बैरिकेडिंग भी की गई लेकिन छात्रों में बैरिकेडिंग को धकेल दिया।
इस मामले को लेकर छात्र नेताओं का कहना है कि कालेज परिसर में अचानक धार्मिक गतिविधि बढ़ गई है। धार्मिक गतिविधि बढ़ाने के चलते कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पा रही है और माहौल खराब हो रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर माहौल गर्म है।












Click it and Unblock the Notifications