BHU में दो हॉस्टलों के छात्र आए आमने-सामने, जमकर पथराव, पुलिस बल तैनात
BHU News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला और राजा राममोहन राय हॉस्टल के छात्रों के बीच बुधवार की देर रात जमकर मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सायं काल राजा राममोहन छात्रावास का एक छात्र परिसर में टहल रहा था इसी दौरान किसी बात को लेकर बिरला छात्रावास के छात्रों से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद बिरला छात्रावास के छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी।

छात्रों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने के बाद वह छात्र किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाया। बताया जा रहा है इसके बाद जब वह राजा राममोहन छात्रावास में पहुंचा तो उसने अपने साथी छात्रों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही राजा राममोहन छात्रावास के छात्र भी मारपीट के लिए निकल पड़े।
बीएचयू मैं छात्रों के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद एसीपी भेलूपुर पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने दोनों पक्ष के छात्रों को समझा-बुझाकर क्षेत्र मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के बाद वहां कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। रात में अचानक एक बार फिर दोनों छात्रावास के छात्रों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उसके बाद फिर दोनों छात्रावासों के छात्र आमने-सामने आ गए।
इस दौरान दोनों छात्रावासों के छात्रों के बीच एक पत्थर भी चले। रात में फिर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया और किसी तरह दोनों छात्रावासों के छात्रों को समझाया गया।












Click it and Unblock the Notifications