Sonbhadra: पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, बारात नहीं आई तो सौतेली मां पर भड़के लोग

सोनभद्र में रात भर दुल्हन सज धज कर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन रात बीत जाने के बाद भी बारात नहीं आई। इंस्टाग्राम के माध्यम से शादी तय की गई।

Sonbhadra gorakhapur bride

Sonbhadra में शादी के लिए दुल्हन सजधज कर तैयार थी और पूरी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन ऐन वक्त पर बारात नहीं आई। रात भर इंतजार करने के बाद जब बारात नहीं आई तो सुबह लोगों ने पुलिस से शिकायत किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इस मामले में दुल्हन की सौतेली मां के ऊपर भी लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर लड़की है उसकी मां या किसी अन्य के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है।

सौतेली मां ने इंस्टाग्राम फ्रेंड से तय की थी शादी
दरअसल सोनभद्र जनपद के बीजपुर बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटी की शादी गोरखपुर के रहने वाले एक युवक के साथ तय की गई थी। बताया जा रहा है कि युवती की सौतेली मां इंस्टाग्राम चलाती है और इंस्टाग्राम पर ही गोरखपुर के एक युवक से उसकी मित्रता हो गई। बताया जा रहा है कि उसके बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवती की सौतेली मां उस युवक से शादी करने के बारे में बातचीत की। लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष को देखने भी नहीं गए और ना ही लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष के घर पर लड़की देखने के लिए आए लेकिन इंस्टाग्राम के माध्यम से ही यह शादी तय हो गई। शनिवार को शादी की तिथि नियत की गई थी जिसको लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा तैयारियां की गई।

रात तक करती रही इंतजार और नहीं आई बारात
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दूल्हा और उसके परिवार के लोग दुल्हन और उसके घर वालों से झूठ बोलते रहे। शनिवार को पूरी तैयारी हो जाने के बाद दुल्हन दूल्हे के आने का इंतजार करती रही और लड़की पक्ष के लोगों ने पहली बार फोन किया तो लड़के पक्ष के द्वारा बताया गया की बारात 9 से 10 बजे तक सोनभद्र पहुंच जाएगी। रात 10 बजे बारात नहीं आई तो पुनः लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष के लोगों से संपर्क किए। उसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने कहा कि रास्ते में कुछ समस्या हो गई थी रात 12 बजे तक बारात पहुंच जाएगी। 12 बजने के बाद भी बारात नहीं आई ऐसे में रात भर दुल्हन और उसके परिवार के लोग बारात आने का इंतजार करते रहे। इंतजार करते-करते सुबह हो गई और लड़के पक्ष के लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके बाद लड़की पक्ष को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।

लड़की ने महिला हेल्पलाइन पर की शिकायत
रात भर इंतजार करने के बाद बारात ना आने पर सज धज कर दूल्हे का इंतजार करने वाली दुल्हन ने महिला हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत कर दिया। दुल्हन की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को जब पता चला कि लड़की लड़का एक दूसरे को अभी तक देखे नहीं हैं और दोनों पक्ष के लोगों का एक दूसरे से सोशल मीडिया के माध्यम से ही जुड़ाव हुआ था। सोशल मीडिया के माध्यम से ही शादी तय की गई थी। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस द्वारा जब दूल्हे को फोन किया गया तो उसने बताया कि लड़की की सौतेली मां जबरन शादी करना चाहती थी और बारात लाने की कोई बात ही नहीं हुई थी। लड़की की सौतेली मां ने खुद से ही शादी की तारीख तय की थी और इस बारे में दूल्हा पक्ष में कोई बातचीत भी नहीं की गई थी। फिलहाल लड़की की सौतेली मां के ऊपर लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि लड़की पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। लड़की पक्ष द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई है। यदि इस मामले में लड़की या उसके परिजनों द्वारा शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      सोनभद्र: राहुल गांधी के सवालों पर बीजेपी सरकार के केंद्रीय मंत्री ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+