Battery Capacitor तकनीक से 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, IIT BHU विकसित कर रहा है नई तकनीक
IIT BHU द्वारा स्मार्ट फोन की बैटरी को कम समय में चार्ज करने के लिए नई तकनीक इजाद की जा रही है, इसके सफल हो जाने पर महज 20 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी
स्मार्टफोन यूजर बैटरी को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। अधिकतर लोग चार्जर भी साथ में रखे रहते हैं, जिससे बैटरी डिस्चार्ज होने पर वे तत्काल उसे चार्ज कर सकें। इन सब चीजों से स्मार्टफोन चलाने वालों को छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए IIT BHU द्वारा स्मार्ट फोन की बैटरी को कम समय में चार्ज करने के लिए नई तकनीक इजाद की जा रही है। आईआईटी बीएचयू के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इसपर प्रयोग चल रहा है। इंजीनियरों का कहना है कि यह प्रयोग सफल हो जाने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मात्र 20 मिनट में मोबाइल की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। यह बैटरी लिथियम आयन बैटरी की अगली पीढ़ी होगी।

हाइड्रोजन को इलेक्ट्रिक में बदलकर किया जाएगा प्रयोग
आईआईटी बीएचयू के सिरामिक इंजीनियरिंग विभाग के हाइड्रोजन वैज्ञानिक डॉ प्रीतम सिंह से इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि बीएचयू में बैटरी कैपिसेटर नामक तकनीक विकसित करने की दिशा में काफी हद तक काम किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बैटरी पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल रहेगी। इस नई तकनीक से हाइड्रोजन को इलेक्ट्रिक में बदल दिया जाएगा। उसके बाद उसे अन्य चीजों में भी प्रयोग किया जाएगा।
नोबेल पुरस्कार विजेता के मार्गदर्शन में हो रहा कार्य
डॉ प्रीतम सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि फॉसिल्स फ्यूल के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश दुनिया के वैज्ञानिकों द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में आईआईटी बीएचयू द्वारा कृषि अवशेषों से हाइड्रोजन बनाकर उसे लिथियम आयन बैटरी में सुरक्षित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि अमेरिका के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जान गुड इनफ के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है। जान गुड इनफ के अलावा भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications