Sawan 2024: सावन के महीने में दो दिन काशी की इन सड़कों पर नहीं दिखेगा कोई वाहन, जान लें ये जरूरी खबर
Kashi Sawan 2024: सोमवार से सावन महीना प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में सावन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सावन महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा कावड़ यात्रा को भी ध्यान में रखते हुए वाराणसी में रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप सावन महीने में खास तौर पर सोमवार को वाराणसी में दर्शन पूजन या भ्रमण करने आ रहे हैं तो डायवर्सन प्लान देखकर ही आएं।

क्योंकि सावन के महीने में वाराणसी में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले लोगों को तो किसी प्रकार से रोका नहीं जाएगा लेकिन उनके वाहनों को शहर में अधिकतर जगहों पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
ऐसे में यदि आप सावन महीने में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले हैं तो रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही काशी में आने की अपील की जा रही है। शहर में कई रास्तों के अलावा हाईवे पर भी रूट डायवर्जन किया गया है।
ऑटो और ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग
- गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़ीमंडी से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन तिराहा से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।
- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक और इसी मार्ग से वापसी।
- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर से तक और इसी मार्ग से वापसी।
- अंधरापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक और इसी मार्ग से वापसी।
- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाएं पांडेयपुर तक और इसी मार्ग से वापसी।
शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक वाहनों की इंट्री पर रोक
- मैदागिन से गोदौलिया तक।
- बेनिया से मुर्गा गली मोड़ से लंगड़ा हाफिज मस्जिद से रामापुरा से गोदौलिया तक।
- गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा से गोदौलिया तक।
- पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक।
- ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक।
- सूजाबाद से भदऊंचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक।
- लंका से सामने घाट तक।
दूसरे जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान
- चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ जाना है, वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड से जाएंगे।
- गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को जिन्हें वाराणसी होकर चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जाना है, वे रिंग रोड होकर हरहुआ, राजातालाब से नेशनल हाइवे-2 के माध्यम से जाएंगे।
- प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर जाना होगा वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।
- भदोही की तरफ से आने वाले वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की तरफ जाना होगा, वह परमपुर से रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications