काशी पहुंचीं सारा अली खान, गंगा आरती में हुईं शामिल, नाव पर करवाया फोटोशूट

वाराणसी। फ‍िल्‍म निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस सारा अली खान बनारस में हैं। शूटिंग के इस बीच वह रिलेक्स मूड में काशी के घाटों पर पहुंचीं। सारा बनारस के घाटों पर होने वाली गंगा आरती में शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने घाट पर फोटोशूट भी करवाया। सारा ने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया अकाउंट से यह बनारस की फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में सारा अली खान गंगा नदी में नाव पर बैठी दिखाई दे रही हैं तो दूसरी फोटो में वह गांगा आरती में हाथ जोड़े बैठी हुई नजर आ रही है।

फिल्म में डबल रोल निभाएंगी सारा !

फिल्म में डबल रोल निभाएंगी सारा !

फिल्म 'लव आज कल' के बाद से ही सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग पर ध्यान दे रही हैं। शू‍ट के लिए वह‍ वाराणसी आ चुकी हैं। वाराणसी के विभिन्‍न स्‍थलों पर शूटिंग के अलावा चंदौली जिले में भी शूटिंग की तैयारियों की गई हैं। चर्चा यह भी है कि मल्‍टी स्टारर इस फिल्म में सारा का डबल रोल भी है।

अक्षय कुमार भी आ सकते हैं वाराणसी

अक्षय कुमार भी आ सकते हैं वाराणसी

सूत्रों की मानें तो सारा के बाद धनुष के बाद अभिनेता अक्षय कुमार भी जल्‍द वाराणसी आ सकते हैं। करीब दो सप्‍ताह के शूट में वाराणसी के विभिन्‍न स्‍थलों पर फ‍िल्‍म की शूटिंग की जाएगी। फ‍िल्‍म निर्देशक आनंद एल राय भी इन दिनों वाराणसी में हैं। शूटिंग के लिए सेट लगाया जा चुका है। सारा अली खान, धनुष और फ‍िल्‍म यूनिट से जुड़े अन्‍य सदस्‍य भी वाराणसी के एक होटल में ठहरे हैं।

वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी सारा

वरुण धवन के साथ भी दिखेंगी सारा

बता दें, सारा अली खान ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म् 'लव आज कल' में रोमांस करती दिखीं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+