Akanksha Dubey case : सिंगर समर सिंह से पूछताछ करेगी पुलिस, कस्टडी रिमांड मंजूर
आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समर सिंह का पुलिस कस्टडी रिमांड बुधवार को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey के मौत के मामले में जेल में बंद सिंगर समर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तनया गुप्ता की अदालत द्वारा समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गई है।
बताया गया कि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की गई है। अब गुरूवार से 17 अपैल सायंकाल 5 बजे तक समर सिंह से पुलिस पूछताछ करेगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लग सकते हैं।
समर सिंह को लेकर पुलिस लखनऊ और मुंबई भी जाएगी। समर की मोबाइल बरामद होने के बाद वित्तीय लेनदेन की जांच करने के लिए पुलिस समर सिंह को लेकर मुंबई जाएगी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस आकांक्षा दुबे और समर सिंह के रिश्ते सहित अन्य मामले की जानकारी भी एकत्र करेगी।
मालूम हो कि 26 मार्च को वाराणसी जिले के सारनाथ स्थित एक होटल में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला था। 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस कई दिनों तक तलाश करती रही और गुरुवार को भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद की एक सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया गया। समर सिंह को गाजियाबाद कोर्ट में पेश करने के बाद वाराणसी जिले के सारनाथ थाने की पुलिस द्वारा वाराणसी लाया गया।
शनिवार को वाराणसी पहुंचने के बाद शाम को समर सिंह को पेशी के लिए वाराणसी कोर्ट लाया गया। कोर्ट पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और भीड़ ने समर सिंह पर भी हमला कर दिया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि पुलिस की सूझबूझ से समर सिंह भीड़ के हमले से बच गया।












Click it and Unblock the Notifications