UP Flood: वाराणसी में चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा गंगा का जल, नाव संचालन पर रोक, एक बार फिर बदला आरती का स्थान
UP Flood: वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए नावों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है।
UP Flood News: वाराणसी जनपद में मां गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। गंगा का जलस्तर वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अभिनव का संचालन पर रोक लगा दी गई है। वही एक बार फिर आरती स्थल में बदलाव किया गया है।
केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर शनिवार को 65.17 मीटर पहुंच गया था जो चेतावनी बिंदु से करीब 5 मीटर नीचे है। वही रिपोर्ट की माने तो 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।

गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के चलते गंगा की सहायक नदी वरुणा में भी पलट प्रवाह देखने को मिल रहा है। वरुणा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ी हुई है। यदि जल स्तर में इसी तरह वृद्धि होता रहा तो वरुणा तटीय इलाके भी जलमग्न हो जाएंगे।
सीढ़ियों पर किया जा रहा शवदाह
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते वाराणसी के मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अब सीढ़ियों पर शवदाह किया जा रहा है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर पहुंचने वाले लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। हरिश्चंद्र घाट पर लोगों को दूसरों का सामना भी करना पड़ रहा है।
वाराणसी के अलावा मिर्जापुर, बलिया और गाजीपुर में भी गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। मिर्जापुर में गंगा नदी के जलस्तर में शनिवार सायं काल तेजी से वृद्धि देखने को मिली। मिर्जापुर में जहां 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही थी, वहीं सायं काल 4.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की गई।
मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि रविवार को सायं काल वाराणसी में भी गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा गाजीपुर में 1.7 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है वहीं बलिया में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications