Coronavirus: काशी में भगवान शिव को पहनाया मास्क, लोगों से अपील- मूर्ति को न छुएं

वाराणसी। विश्वभर में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं भारत में भी अब तक कोरोना वायरस के करीब 50 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच वाराणसी के प्रह्लादेश्वर मंदिर में पुजारी ने भगवान शिव को मास्क पहना दिया है। साथ ही लोगों से उन्हें ने छूने (स्पर्श) की अपील की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India: Varanasi में Prahladeshwar Temple में Shivling को पहनाया Mask | वनइंडिया हिंदी
    Prahladeshwar temple have been covered with a mask

    प्रह्लादेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कृष्णा आनंद पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस पूरे देश में फैल रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए हमने भगवान शिव को मास्क पहनाया है। साथ ही भक्तों से मूर्ति न छूने की अपील की है। अगर भक्त मूर्ति को छुएंगे तो कोरोना वायरस अधिक लोगों तक फैलेगा। साथ ही भक्तों से मंदिर आने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ भक्‍तों का कहना है भगवान सुरक्षित रहेंगे तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। इस मंदिर में प्रह्लादेश्वर शिव, प्रहलाद केशव, विष्णु, शीतला, ईशानेश्वर शिव, जगन्नाथ एवं नृसिंह मंदिर भी है।

    दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया
    देश में सोमवार तक कोरोनावायरस से संक्रमण के कुल 47 मामले सामने आए हैं। देर रात दुबई से लौटे पुणे के दो व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया। दोनों को पुणे के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अमेरिका से लौटा युवक कर्नाटक में और इटली से लौटा युवक पंजाब में संक्रमित पाया गया था। संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने स्वास्थ्य और शोध विभाग के साथ मिलकर ये लैब बनाई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+