'लोगों को वोटिंग के महत्व के बारे में समझाएं...', वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी
वाराणसी, 18 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव में सभी को जोड़ना चाहिए। इस दौरान पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है। हमें लोगों को वोटिंग का महत्व जरूर बताना चाहिए।

पीएम ने भाेजपुरी में पूछा कार्यकर्ताओं का हालचाल
पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए भोजपुरी में हालचाल पूछा तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि गरीब लोगों को रोजगार मिल रहा है। सभी बहुत खुश हैं। आपने जिस तरह श्रमिकों पर फूलवर्षा की थी, उसे याद कर काशी विश्वनाथ धाम में श्रमिक आप की तारीफ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में पहले धक्का-मुक्की होती थी। अब तो दिव्यता दिख रही है।
पीएम के वीडियो क्लिप बंद होने की क्यों हो रही चर्चा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भारत को निवेश के लिए शानदार जगह बताते हुए दुनियाभर के निवेशकों से देश में आने की अपील की थी। लेकिन आज पीएम मोदी के इस भाषण से ज्यादा उनके बीच में रुक जाने की एक क्लिप की ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, वह भाषण के बीच में रुक जाते हैं और फिर वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के आयोजकों से पूछते हैं कि क्या उन्हें उनकी आवाज आ रही है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के टेलीप्रॉम्पटर ने काम करना बंद कर दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी के बीच भाषण में रुक जाने की क्लिप को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'टेलीप्रॉम्पटर पीएम: अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।'












Click it and Unblock the Notifications