ओपी राजभर के बेटे की आज गाजीपुर जाएगी बारात, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं..सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर की शादी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई पत्र भेजकर शादी के लिए शुभकामनाएं दी है। बता दें, अरुण राजभर की बारात आज वाराणसी से गाजीपुर जाएंगी।

Om Prakash Rajbhar News: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर की आज यानी 11 जून को बारात गाजीपुर के सादात जाएगी। अरुण राजभर की शादी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं के आने की संभावना है।

वहीं, ओम प्रकाश राजभर के बेटे की शादी का निमंत्रण मिले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पत्र के माध्यम से शुभकामाएं व आशीष भेजा है। पीएम ऑफिस की तरफ से आए पत्र में लिखा है कि, 'अरुण एवं निकिता के विवाह का निमंत्रण पत्र पाकर प्रसन्नता हुई। परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

Om Prakash Rajbhar

वर-वधू को जीवन के नव-शुभारम्भ की हार्दिक बधाई। शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्तों में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े औऱ समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो, इसी कामना के साथ नव दंपति को दीर्घ, सुखद एव सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकमानाएं और आशीष।

बता दें कि ओपी राजभर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अरविंद राजभर की शादी साल 2018 में हो गई थी। वहीं, उनके छोटे बेटी अरुण राजभर की शादी होने जा रही है। शादी का जो कार्ड सामने आया है उसके मुताबिक, अरुण राजभर और निकिता राजभर 11 जून को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। बारात वाराणसी से गाजीपुर के सादात जाएगी।

शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद 13 जून को वाराणसी के सिंधौरा के फत्तेहपुर गांव में रिसेप्शन का आयोजन होगा। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर के रिसेप्शन में कई बड़ी पार्टियों के नेता भी शामिल हो सकते है। ऐसा बताया जा रहा है कि निमंत्रण पत्र सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों को भेजा गया है।

वहीं, सपा अध्यक्ष के साथ-साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, सपा महासचिव शिवपाल यादव आदि को भी निमंत्रण दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 जून को प्रीतिभोज में तमाम मंत्री और बड़े नेता शामिल रिसेप्शन में शामिल हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+