PM Modi in Varanasi: वाराणसी में पीएम की फ्लीट की ओर दौड़ा युवक, हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी के राजातालाब तहसील अंतर्गत गंजारी गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से शहर में पहुंचे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी के सिगरा स्थित इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

pm-modi-varanasi-youth-ran-towards-pms-fleet-in-varanasi

इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जब आगे बढ़ा था, इसी दौरान एक युवक हाथ में कागज लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के समीप पहुंच गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर युवक को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक गाजीपुर जनपद का रहने वाला है। प्राथमिक जानकारी मिल रही है कि युवक आर्मी भर्ती में परीक्षा पास करने के बाद मेडिकल में सफल नहीं हो पाया, इसके लिए उसने अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की पूछताछ में अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार युवक द्वारा जिले के और विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इस मामले में अधिकारियों के रवैए से नाराज युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाना चाहता था।

फिलहाल युवक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर के बारे में पता लगाया जा रहा है तथा नाम और पति की भी तस्दीक की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी युवक से पूछता है जारी है और जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ और जांच पड़ताल पूरी हो जाने के बाद युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+