Kashi-Tamil संगमम की तैयारियां लगभग पूरी, 19 को आएंगे पीएम, एसपीजी ने की सुरक्षा बैठक
वाराणसी के बीएचयू में आयोजित होने वाले Kashi-Tamil संगमम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इस कार्यक्रम में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
वाराणसी में गुरुवार से शुरू होने वाले Kashi-Tamil संगमम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 17 नवंबर से शुरुआत हो रहा है यह कार्यक्रम 19 दिसंबर को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में शनिवार अर्थात 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बुधवार को एसपीजी की टीम वाराणसी पहुंच गई। एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक भी की। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी एसपीजी की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी वाराणसी एस राजलिंगम द्वारा बताया गया कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे। करीब 2 घंटे तक प्रधानमंत्री वाराणसी में रहेंगे।

मंच को दिया जा रहा अंतिम रूप
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमफीथिएटर मैदान में Kashi-Tamil संगमम का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए करीब 1 सप्ताह पूर्व से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थी। बुधवार को देर शाम तक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मंच आदि भी तैयार कराया जा रहा है। पंडाल तैयार करने के लिए 100 से अधिक मजदूरों को लगाया गया है, जो बुधवार की सुबह से देर शाम तक पंडाल तैयार करने में लगे रहे।

तमिल मेधावियों से बात करेंगे पीएम
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 210 तमिल मेधावियों से बात करेंगे। इन सभी का चयन आईआईटी मद्रास द्वारा किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर परिधान, व्यंजन, हस्तकला, वास्तुकला, खेल, शिक्षा, राजनीति व अन्य चीजों के कुल 75 स्टारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसे प्रधानमंत्री देखेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे।

दिखाई जाएंगी तमिल फिल्में, खाने को मिलेंगे तमिल व्यंजन
कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण चमू शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तमिल के लोग 1 महीने तक वाराणसी में रहेंगे इस दौरान उनको वाराणसी के बारे में सोचने समझने और महसूस करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम भारत के इतिहास में पहली बार तमिल और हिंदी भाषा के लोगों के मेल मिलाप का एक बड़ा महोत्सव है। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर तमिल विषयों पर संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी, तमिल फिल्में दिखाई जाएंगी, काशी के लोग तमिल व्यंजनों का स्वाद लेंगे। इसी तरह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे तमिल और हिंदी के लोगों के बीच जुड़ाव होगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications