PM मोदी ने वाराणसी में की आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत
वाराणसी, 25 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए काशी वासियों को आने वाले पर्वों की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा, ''बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा के नगरी काशी के पुण्य भूमि के सभी बंधुअन और भगिनी लोगन के प्रणाम बा। दीपावली, देव दीपावली, अन्नकूट, भैयादूज, प्रकाश उत्सव और आवे वाले डाला छठ क आप सब लोगन के बहुत-बहुत शुभकामना।''
Recommended Video

पीएम ने कहा- काशी से शुरु होने जा रही योजनाओं में महादेव का आशीर्वाद है
पीएम मोदी ने कहा कि काशी में तो शिव और शक्ति साक्षात निवास करते हैं, फिर स्वास्थ्य से जुड़ी इतनी बड़ी योजना की शुरुआत के लिए काशी से बेहतर जगह और क्या हो सकती है। काशी से शुरु होने जा रही योजनाओं में महादेव का आशीर्वाद है, वहां कल्याण ही कल्याण है, सफलता ही सफलता है। जब महादेव का साथ हो तो वहां दुख और कष्ट सब खत्म हो जाते हैं।

पिछले सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं से गांव व गरीब को वंचित रखा: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उतना ध्यान नहीं दिया गया जितनी जरूरत थी। देश में पहले जिनकी सरकारें थीं उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं से गांव व गरीब को वंचित रखा था। गांवों और शहरों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां बीमारियों को शुरुआत में ही डिटेक्ट करने की सुविधा होगी। इन सेंटरों में फ्री मेडिकल कंसलटेशन, फ्री टेस्ट, फ्री दवा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

'पुरानी सरकारों मे रही कमी को पूरा करने के लिए समाधान का रास्ता'
पीएम ने कहा कि काशी के इंफ्रास्ट्रकचर से जुड़े करीब 5,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स, इसमें सड़कों से लेकर, घाटों की सुंदरता, गंगा जी और वरुणा की साफ-सफाई, पुलों, पार्किंग स्थलों, बीएचयू में अनेक सुविधाएं शामिल हैं। इस स्वास्थ्य योजना का दूसरा पहलू, रोगों की जांच के लिए टेस्टिंग नेटवर्क से जुड़ा है। इस मिशन के तहत, बीमारियों की जांच, उनकी निगरानी कैसे हो, इसके लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब और मिडिल क्लास में इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रा मिशन हेल्थ केयर सिस्टम ने पुरानी सरकारों मे रही कमी को पूरा करने के लिए एक समाधान का रास्ता दिया है।












Click it and Unblock the Notifications