सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान, राज्य मंत्री बोले - पर्यावरण के लिए जहर है पॉलिथीन

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ वाराणसी में चलाया गया अभियान, राज्य मंत्री ने कहा, 'पर्यावरण के लिए जहर है पॉलिथीन'

वाराणसी‚ 11 जुलाई : वाराणसी जिले के मैदागिन में स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एवं लक्ष्मी हॉस्पिटल के बैनर तले सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राज्यमंत्री दयाशंकर दयालु ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को जागरूक होने की जरूरत है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए जहर के समान है। देखा जाता है कि अक्सर लोग बचा हुआ खाना में भर कर फेंक देते हैं। जो गोवंश के लिए सबसे घातक है। इससे गोवंश की मौत तक हो रही है।

Varanasi

उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता संस्कृति विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक के प्रति एक संवेदनशील आंदोलन का आवाहन किया है। इस आवाहन को प्रत्येक व्यक्ति को गंभीरता से समझना चाहिए और भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चला जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि बाजार से रोजमर्रा के सामान लाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करें। सरकार के इस महाअभियान में अपना योगदान देकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। सैकड़ों साल तक विघटित ना होने वाला यह अविनाशी हमारे जी का जंजाल बन चुका है। अगर देश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखना है, तो सबसे पहले हमें इस देश को प्लास्टिक मुक्त करना होगा।

कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, श्रीकाशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह, राजन सोनी एंव कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी अपने संबोधन में कहा कि 20 वीं सदी का प्लास्टिक चमत्कार आज 21 वीं सदी में गले का फांस बन चुका है। गांव-शहर व देश-दुनिया का कोई भी ऐसा कोना नहीं बचा है, जहां प्लास्टिक ने विनाश ना किया हो। अगर इस पर कड़ाई से रोक लगाना है, तो जहां पर इसका निर्माण हो रहा है, वहां पर रोक लगाना नितांत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस: CM योगी ने किया 'जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा' का शुभारंभ, कही ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+