जब हवा में उड़ रहे विमान का इमरजेंसी गेट खोलने लगा यात्री, जानें फिर क्‍या हुआ ?

वाराणसी। स्‍पाइसजेट का एक व‍िमान शनिवार को दिल्ली से वाराणसी आ रहा था। विमान में बैठे 89 यात्र‍ियों की जान उस वक्‍त खतरे में पड़ गई जब एक युवक अचानक से उड़ रहे विमान की आपातकालीन खि‍ड़की खोलने लगा। युवक पर नजर पर पड़ते ही क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों ने उसे दबोच ल‍िया। इसके बाद युवक फ्लाइट में ही जमकर हंगामा करने लगा। क्रू मेंबर्स ने हंगामा कर रहे युवक को वाराणसी एयरपोर्ट आने तक बांधे रखा। स्‍पाइसजेट की ओर से जानकारी दी गई कि युवक को वाराणसी एयरपोर्ट पर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

Passenger tries to open emergency door mid flight handed over to police in Varanasi

व‍िमान ने 89 यात्र‍ियों को लेकर वाराणसी के ल‍िए भरी थी उड़ान

दरअसल, शनिवार दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर स्पाइसजेट का विमान 89 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरा। विमान में बैठे गुरुग्राम निवासी गौरव खन्ना ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया और आपातकालीन खिड़की खोलने लगा। गौरव की इस हरकत से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान के क्रू मेंबर और कुछ अन्य यात्रियों ने युवक को पकड़ना चाहा तो वह हंगामा करने लगा।

Passenger tries to open emergency door mid flight handed over to police in Varanasi

40 म‍िनट तक दबोचे रखा गया

क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों की मदद से हंगामा कर रहे यात्री को फ्लाइट में ही दबोचे रखा गया। उसे वाराणसी आने तक विमान में बांधे रखा गया। इस घटना का वीडियो विमान में बैठे एक यात्री ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को यात्रियों ने दबोच रखा है। बताया जा रहा है कि युवक को विमान में 40 मिनट तक दबोचे रखा गया, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत करने की कोशिश ना करे। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद पायलट ने एटीसी को सूचना दी, जिसके बाद सीआईएसएफ के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+