ओमप्रकाश राजभर ने की भविष्यवाणी, पूर्वांचल में भाजपा का होगा ये बुरा हाल

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा, पूर्वांचल में हम भाजपा के साथ नहीं हैं, अब भाजपा तीन सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। पूर्वांचल में भाजपा का पतन निश्चित है। बता दें, राजभर ने मिर्जापुर सहित दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इसके इलावा तीन सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन को सपोर्ट का ऐलान किया है।

मायावती का सपोर्ट कर मोदी पर किया वार

मायावती का सपोर्ट कर मोदी पर किया वार

मायावती ने कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी ने अब लोगों को बरगलाने के लिए एक नया चुनावी शिगुफा छोड़ा है कि उनकी जाति वही है जो गरीब की जाति है।' मायावती के इस बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि मायावती सही कह रही हैं। उन्होंने कहा कि मां के पेट से इंसान पैदा होता है, फिर उसे ​जाति मिलती है। गुजरात में भाजपा थी तब मोदी जी ओबीसी हो गए, उसके पहले तो वह सामान्य वर्ग में थे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

एक से डेढ़ लाख वोट दिलाने की कूबत

एक से डेढ़ लाख वोट दिलाने की कूबत

राजभर ने कहा कि उन्होंने भाजपा से एक ही सीट मांगी थी, इसके बदले वह पूरे देश में वोट दिलाते। हमारे पास कूबत है एक से डेढ़ लाख वोट हम पूर्वांचल में दिला सकते हैं। जिन्हें हमारी मदद की आवश्यकता थी वह हमारे पास आए और हमने उनकी मदद की है, जबकि भाजपा से कोई भी नेता हमसे संपर्क नहीं किया, इसलिए हमने उनको समर्थन नहीं दिया।

गरीबों के विकास के लिए किया समर्थन

गरीबों के विकास के लिए किया समर्थन

राजभर ने कहा, हमारे समर्थन का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब के बच्चों का विकास हो और उनका भला हो। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में शराबबंदी के लिए जिस तरीके के आंदोलन कर रहे हैं हमें उम्मीद है कि 23 मई को परिणाम आने के बाद जब यह प्रत्याशी जीतेंगे तो हमारी मांगे पूरी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+