Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कृष्ण यादव थे तो अखिलेश के साथ ही रहेंगे', ओपी राजभर ने कहा- छापेमारी से डरनेवाले नहीं हैं

वाराणसी, 04 जनवरी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश आज अपना दल कमेरावादी के कार्यकारी अध्यक्ष पल्लवी पटेल और अपने अन्य सहयोगियों के साथ वाराणसी के हरहुआ के विरापट्टी इलाके यानी अजगरा विधान सभा में जनसभा को सम्बोधित किया। इस सभा में ओमप्रकाश राजभर ने आने वाले समय में यूपी के भाजपा सरकार के सफाए की बात करते हुए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर के बहाने राजभर ने यह भी कहा कि यहां आने वाले समय में सरकार भोले के भक्तों से टिकट लेकर मन्दिर में प्रवेश देगी और यहां के व्यापारियों को दरकिनार करते हुए गुजरात के व्यापारियों को व्यापार के लिए बुलाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने यूपी में चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी पर भी योगी सरकार पर निशाना साधा और बोले कि हमें डरवाने के लिए केंद्र सरकार यूपी में रेड करा रही है लेकिन हमने और अखिलेश यादव ने शोले फ़िल्म देखी है जिसमें गब्बर ने कहा है जो डर गया वो मर गया, इसलिए हम लोग डरने वाले नहीं हैं।

OP Rajbhar commented on politics on Krishna in UP election

'2022 में अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री'

भगवान कृष्ण के नाम पर चल रही सियासत के बीच ओपी राजभर ने कहा कि कृष्ण यादव थे तो वे अखिलेश के साथ ही जायेंगे। चुनावी जंग शुरू होती है तो भाजपा वाले धर्म का चश्मा पहन लेते हैं और जनता को पहनाने का प्रयास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी शुरुआत की है तो अखिलेश जी ने यह कहा कि हम कृष्ण के वंशज हैं, वो 24 घंटा हमारे साथ रहते है। इत्र कारोबारियों पर छापेमारी के बाद आज बिल्डरों पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी पर ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हताशा और निराशा दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी को फर्स्ट अंपायर ने आउट कर दिया, प्रदेश की जनता ने इनको आउट कर दिया अब ये थर्ड अंपायर के पास गए हैं। ईडी और सीबीआई थर्ड अंपायर है, उसका इस्तेमाल कर डरवा रहे है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और हम लोगों ने फ़िल्म देखा है, शोले में गब्बर सिंह ने कहा है जो डर गया वो मर गया। हम लोग डरने वाले नहीं हैं अभी ईडी लाये हैं, सीबीआई लावें कुछ भी ले आयें, 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर दिखाएंगे।

'कांग्रेस को जनता नोटिस में नहीं लेती'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिलाओं के 40% आरक्षण की मांग पर ओमप्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी की सरकार ने लंबे समय तक देश और प्रदेश में शासन किया हो और वो सरकार ऐसी कोई बात कहे तो हंसी का पात्र समझा जाता है। इसी प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार, देश में भी कांग्रेस की सरकार रही। इनकी नाकामी की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ गई। सबसे बड़ी बात तो प्रियंका वाड्रा जी मेहनत कर रही हैं, कोई शक नहीं है लेकिन धरातल पर इनका संगठन नहीं है। तो उतर प्रदेश में जनता इनको नोटिस में नहीं लेती, बहुजन समाज पार्टी को जनता नोटिस में नहीं लेती है, और भारतीय जनता पार्टी से जनता निजात चाहती है। विकल्प में अखिलेश यादव, जयंत चौधरी,पल्लवी पटेल, कृष्णा पटेल, ओमप्रकाश राजभर, प्रेम चंद प्रजापति, बाबूराम पाल, रामसागर बिंद, अनिल चौहान, संजय चौहान, केशव देव मौर्या, हम जैसे लोगों ने जो गठबन्धन बनाया है, ये विकल्प जनता को दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+