UP News: 'मैं नहीं जाऊंगा तो गाड़ी नहीं जाएगी', वाराणसी में ओपी राजभर का बड़ा बयान, राजू दास को भी नहीं बख्शे?

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को वाराणसी जिले के दौरे पर आए। उन्होंने वाराणसी के हरहुआ स्थित एक निजी लॉन में समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक की प्रक्रिया और अपनी नाराजगी के बारे में मीडिया से बात भी की।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंच पर बैठे-बैठे ही जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मंच पहली बार इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में हमें एक टेबल पर बैठकर आपसी सहमति से चर्चा करनी चाहिए थी।

Om Prakash Rajbhar Maha Kumbh 2025

महाकुंभ के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के गंगा में डुबकी लगाने और सभा करने के मामले पर ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि यह कोई नई परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और प्रयागराज में पहली बार कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की थी।

वाहन न मिलने के सवाल पर भी रखी अपनी बात

आगे उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया। अब एनडीए सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। कहा कि यह परंपरा जारी है और विपक्ष के विरोध को नकार दिया। महाकुंभ में मंत्रियों को वाहन न मिलने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस पर नाराज होने की कोई बात नहीं है।

गाड़ी न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रियों को लाने के लिए पांच गाड़ियां लगाई गई थीं, जिनमें से चार पहले ही निकल चुकी हैं। एक गाड़ी बची थी, जिसमें और लोग सवार हो गए थे। मैंने कहा कि जब तक मैं मंत्री नहीं जाऊंगा, गाड़ी नहीं जाएगी।

इसके अलावा प्रयागराज में ट्रैफिक की समस्या पर भी मंत्री ओपी राजभर ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना नदी पर चार नए पुल बनाने की योजना है। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को वाराणसी से चंदौली और गाजीपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

राजू दास की टिप्पणी अशोभनीय

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुलायम सिंह यादव पर महंत राजूदास की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री और चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह पिछड़े वर्ग के बड़े नेता थे। महंत राजूदास की यह टिप्पणी ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+