एनआरसी और कैब के समर्थन में आईं अभिनेत्री महिमा चौधरी, कहा- लोग सुनी-सुनाई बातों पर विरोध कर रहे हैं

वाराणसी। एक तरफ जहां देश के कई जगहों पर एनआरसी और सिटिजनशिप कानून को लेकर चौतरफा विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग खुलकर इस कानून का समर्थन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वाराणसी के चौबेपुर में डालिम्स सनबीम स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान महिमा चौधरी ने भी बयान दिया है।

nrc cab bollywood actress mahima chowdhary

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बयान देते हुए कहा कि आधे से ज्यादा एनआरसी और कैब का विरोध करने वाले पहलें इसे पूरी तरह से पढ़ लें। विरोध करने वाले ये पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं की ये एक्ट है "क्या" ,ये कानून कहीं से भी नुकसानदेय नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग सुनी-सुनाई बातों पर विरोध कर रहें है। जो सही बात है लोग उसे समझ नहीं पाए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी डालिम्स सनबीम स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड ऐक्ट्रस महिमा चौधरी व सीकॉम स्कील यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अनीश चक्रवती मौजूद रहें । इस दौरान अभिनेत्री महिमा चौधरी व अनीश चक्रवती के हाथों दिप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आंरभ किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रेसीडेंट चंद्र कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू महाराज ने टॉपर्स बच्चों को उपहार में साईकिल भेंट कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

nrc cab bollywood actress mahima chowdhary

बता दें कि बॉलीवुड भी एनआरसी और कैब पर दो धड़ में बंट चुका है। एक तरफ कुछ सितारे इस बिला और कानून का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं दूसरे तरफ कुछ सितारे इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। किसी ने ट्वीट कर इसका समर्थन किया तो वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने खुलकर विरोध किया। वहीं उन्होंने जामिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर हुए हमले का विरोध किया और दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

यह भी पढ़ेंः नागरिकता संशोधन क़ानून और एनआरसी है क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+