वाराणसी में गंगा आरती के बाद नीतीश कुमार ने पीएम पर साधा निशाना
वाराणसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाराणसी के दौरे पर हैं, इस दौरे पर उन्होंने आज वाराणसी के गंगा घाट पर डुबकी लगायी और पूजा अर्चना की। यहां गौर करने वाली बात यह है कि नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी की ही तर्ज पर लोगों को गंगा की आरती कर लुभाने की कोशिश की है।
200 करोड़ रुपए से एनटीपीसी बदलेगी काशी के घाटों की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में गंगा घाट पहुंचकर गंगा आरती की और लोगों से अपील की थी कि गंगा ने बुलाया है। नरेंद्र मोदी की इस अपील का जबरदस्त असर भी हुआ था जो लोकसभा चुनाव में उनकी भारी जीत के तौर पर सामने आया था।
आरती के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा के अस्तित्व को बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए गंगा को बांधों से मुक्त कराना चाहिए। लोगों को एक साथ होकर इस मसले का हल ढूंढना चाहिए।
Bihar CM Nitish Kumar offers prayers on the banks of river Ganga in Varanasi pic.twitter.com/fKIaXlhW70
— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2016
नीतीश कुमार ने गुरुवार को 25 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। नीतीश ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जो वादे चुनाव के दौरान किये थे वह उसे भूल गये हैं। आजतक लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए नहीं भेजे गये हैं जो पीएम ने लोगों से वादा किया था।
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या नीतीश कुमार बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं या नहीं। हालांकि बिहार की तर्ज पर अभी भी यूपी में महागठबंधन की रूपरेखा हकीकत में नहीं आ सकी है।












Click it and Unblock the Notifications