बनारसी साड़ी में देश की आर्थिक इज्जत बचाने की क्षमता है: नरेंद्र मोदी

पढ़े नरेंद्र मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-
- मोदी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक पिछड़ेपन का उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे एक मुस्लिम मित्र ने पत्र लिखा कि 'हमारे यहां दिन रात कारखाना चलता है, नींद नहीं आती है, मशीन बहुत आवाज करती है। हमने गुजरात में बिना आवाज करने वाली अत्याधुनिक मशीनें लगाई है। हम औद्योगिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
- हमने गुजरात में टीचर की नौकरी देने के लिए लड़कों का इंटरव्यू नहीं लिया, सीधे मेरिट के आधार उन्हें नौकरी दे दी। इंटरव्यू में सिफारिश का झमेला होता है, इसलिए हमने इसे खत्म कर दिया। हमारे गुजरात में उत्तर प्रदेश की तरह नौकरी पाने के लिए सिफारिश नहीं लगानी पड़ती है।
- बनारसी साड़ी इतना बड़ा उद्योग है, यह सिर्फ महिलाओं की इज्जत बचाने वाला वस्त्र नहीं बल्कि भारत की आर्थिक इज्जत बचाने की भी क्षमता रखती है।
- मोदी ने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो देश की सत्ता में 45 साल से बैठे लोग गरीब, गरीब, गरीब माला जपते रहते हैं। ये लोग गरीबों से इतनी नफरत करते हैं कि कहते हैं कि 'एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है।' मैं कहता हूं कि अगर देश की जनता आदेश दे तो एक मजदूर क्या फुटपाथ पर बैठकर जूते पॉलिश करने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
- कांग्रेस के लोग भाजपा के बारे में कहते हैं कि हम लोग चोर हैं, मैं कहता हूं कि 'हां हम चोर हैं हमने कांग्रेस की नींद चुरायी है। अब हम इन्हें चुपचाप नहीं बैठेंगे।
- मैं यहां वादे नहीं इरादे लेकर आया हूं। लोग समझते हैं कि उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही केंद्र में सरकार बन सकती है पर हम सोंचते हैं कि यह प्रदेश हिंदुस्तान की समृद्धि की उर्वरा भूमि है। मुझे आप सबकी क्षमता पर भरोसा है। आपमें क्षमता भी है, गंगा, यमुना भी है, पर सही सरकार, सही नेता न चुनने के कारण आप अब भी मुश्किल झेल रहे हैं।
- एक बार जब देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था तो इसी किसान ने देश के अनाज के भंडार भर दिये थे पर वही किसान, वही परंपरा होने के बाद भी किसान आज परेशान हैं क्योंकि सही नेतृत्व नहीं है। मोदी ने नारे लगा रही जनता से कहा कि आपके नारे हम तक पहुंच गये हैं, पर मेरी बातों को सुनें।
- मोदी ने कहा कि देश का किसान अन्न पैदा करता है पर सही रखरखाव न होने के बावजूद किसान की मेहनत से पैदा हुआ धान सड़ जाता है, तब यही सरकार 80 पैसे की दर से शराब बनाने वाली कंपनियों को बेंच देती है। ये हमारे किसानों का अपमान है, देश के गरीबों का अपमान है।
- मोदी ने कहा कि गंगा को शुद्ध करने के लिए पहले दिल्ली को शुद्ध करना होगा, लखनऊ को शुद्ध करना होगा। गंगा को प्रदूषित करने वालों को अब सत्ता नहीं मिलनी चाहिए। जो गंगा नहीं संभाल सकते 'वो देश क्या संभालेंगे।
- जब भी हमारी बात होती है तो लोग आजकल मुझसे पूछते हैं कि मोदी जी कांग्रेस ने तो बर्बाद कर दिया है, आप गंगा के लिए क्या करेंगे? मैं कहता हूं कि एक दिन का वक्त निकालकर अहमदाबाद की धरती पर आइये और साबरमती के तट पर खड़े हो जाइये, दस साल पहले साबरमती गंदी नाली की तरह थी लेकिन अब साबरमती शान से लबालब पानी से भरी हुई है। जब साबरमती नदी बदल सकती है तो 'गंगा नदी' क्यों नहीं।
- मैं बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने आया हूं। यह पहली बार है जब चुनाव आने से पहले देश में इस तरह का माहौल बना है, जब जनता दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उतावली है। 2014 का चुनाव कोई दल नहीं लड़ेगा बल्कि देश की जनता लड़ेगी।
- जब भी भारत की चर्चा होगी, तब तब गंगा की चर्चा होगी औरों के लिए यह सिर्फ एक नदी है पर हमारे लिए यह 'मां' है। इसकी सफाई के लिए न जाने कितनी कमेटियां बनी, कितना पैसा दिया लेकिन लगता है कि पैसा भी गंगा की धारा में बह गया है। यहां तक की इसका प्रदूषण रोंकने का भी प्रयास नहीं किया गया। इन्होने गंगा की सफाई के नाम पर करोड़ों रूपये देश के खजाने से निकाले, अब देश जानता चाहता है कि आपने क्या किया?
-राजनाथ सिंह ने पहले जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र भाई जिस काम का बीड़ा उठाते हैं, उसे पूरा करते हैं। इसलिए पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और कांग्रेस के लोग इन्हें 'मौत का सौदागर' कहते है। हमारी पार्टी को जहरीली पार्टी कहा गया। हम कहते हैं कि हमें कुछ भी कहो, व्यक्तिगत गालियां भी दो लेकिन हम देश के जवानों के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
- जनता ने कांग्रेस को दिल्ली में सिर्फ आठ सीटें दी तो तीन राज्यों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को सिर्फ मिजोरम में किसी तरह सत्ता मिली। जिसे सिर्फ 'सांत्वना जीत' कहा जा सकता है।
रैली का लाइव वीडियो देखें-
<center><center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/BEwg9EAPpnM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center></center>












Click it and Unblock the Notifications