जलती चिताओं के बीच रातभर नगर वधुओं ने किया नृत्य, 365 साल पुरानी है परंपरा
Varanasi news, वाराणसी। काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच नगर वधुओं ने रात भर डांस किया। एक ओर रोने-बिलखने की आवाज सुनाई देती रही तो वहीं दूसरी ओर संगीत की अलग-अलग धुन पर ये नगर वधुएं ठुमके लगाती रहीं। बता दें, यह परंपरा करीब 365 साल पुरानी हो चुकी है, जिसकी शुरुआत राजा मानसिंह ने करवाई थी।

नर्क के जीवन से मुक्ति की लालसा
कार्यक्रम की शुरुआत काशी के महाश्मशान के महाकाल के गर्भगृह से शुरू होती है, जहां देश के कोने-कोने से आने वाली ये डांसर बिना पैसा लिए डांस करती हैं। यह परम्परा करीब 365 साल पुरानी हो चुकी है। इस मामले पर यहां डांस करने आने वाली डांसर बताती हैं कि वो अपने नर्क के जीवन से मुक्ति और अगले जीवन में सम्मान जनक जीवन पाने की लालसा लेकर महाकाल के दरबार मे हाजरी लगती हैं।
ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

जलती चिताओं के बीच पूरी रात चलती है महफिल
इसके बाद चिताओं के बीच मंच पर पूरी रात संगीत की महफिल चलती है और दूर-दूर से आए लोग आनंद लेते हैं। पिछले दो सालों से यहां पद्मश्री सोम घोष भी शिरकत कर रही हैं और उनके गीत पर ये नगर वधुएं अपना नृत्य दिखती आ रही है।

राजा मानसिंह ने की थी परंपरा की शुरुआत
काशी की इस ऐतिहासिक परम्परा के बारे में बताते हुए मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बताया कि काशी के दशाश्वमेध घाट के करीब जब राजा मानसिंह ने अपने महल का निर्माण कराया था तो उन्होंने महाश्मशान पर महाकाल के मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया। जीर्णोद्धार के बाद राजा मानसिंह ने आयोजन की इच्छा रखते हुए तत्कालीन समय के कई नामचीन कलाकारों को निमंत्रण भिजवाया, लेकिन श्मशान पर कार्यक्रम की बात जान सभज ने मना कर दिया, जिसके बात उस वक्त की नगर वधुओं ने महाश्मशान के आयोजन में अपना संगीत का कार्यक्रम पेश किया। इस परम्परा का निर्वहन आज भी किया जाता है। इस आयोजन में अब वाराणसी सहित, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों से नगर वधुएं आती हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications