मुस्लिम महिलाओं ने PM Modi को भेजा रक्षासूत्र, Viral हो गई RSS नेता और चंद्रयान के चित्र वाली राखी
अगस्त महीने के आखीर में रक्षाबंधन का त्योहार है। इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। वैसे तो ये त्योहार हिन्दू धर्म में मनाया जाता है, लेकिन इस बार बनारस की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भेजी है।
पीएम मोदी को भेजी राखी
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में लमही के सुभाष भवन में जुटी मुस्लिम महिलाएं मोदी के चित्र वाली राखी, चंद्रयान वाली राखी और UCC के समर्थन में राखी बनाकर पीएम मोदी को भेजी हैं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को एक गीत भी समर्पित किया है।

पीएम मोदी को गीत भी किया समर्पित
ढोल की थाप पर गाय गीत के बोल हैं, "देशवा के खातिर रखिया हम बाँधी ला, उमरिया हमरो ले ला ये मोदी भइया। बहिनन के देहला तलकवा से आजादी, सूनी न छोड़ल जाइ तोहार कलइया, हे मोदी जी।"

RSS नेता के चित्र वाली राखी
बता दें कि मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक मुक्ति आन्दोलन में मुस्लिम बहनों का सहयोग करने वाले आरएसएस के नेता इन्द्रेश कुमार के चित्र वाली राखी भी बनाई है। साथ ही चन्द्रयान और अदिविशेश्वर के चित्र वाली राखी भी मुस्लिम महिलाओं ने बनाई है। ये राखियां अब वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

UCC के समर्थन में बनाई राखी
वहीं मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिक संहिता (UCC) के नाम की राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी है। इस अनोखे अंदाज में उन्होंने एक देश, एक कानून का समर्थन किया है। विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि लोग मोदी जी में राजनेता देखते हैं, लेकिन भारत की बेटियां उनको अपने बड़े भाई की तरह ही देखती हैं। मोदी राखी जिस भाई की कलाई पर बांधी जाएगी उसे भी गर्व महसूस होगा।

मोदी जी ने एक भाई और पिता की तरह ध्यान
उधर, मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी का कहना है कि "मोदी जी ने मुस्लिम बेटियों का ध्यान एक भाई और पिता की तरह रखा। उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया। वर्षों से तीन तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को तलाक से मुक्ति दिलाकर सम्मान से जीने का अधिकार दिया। हिन्दू-मुसलमानों के साथ होने वाले संघर्षों को खत्म करके श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। चन्द्रयान को भेजकर जो सफलता पाई है, उससे पूरी दुनियां ये मानने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है।"

मुस्लिम बेटियों को दिलाई इज्जत
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की जिला अध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने कहा कि "बेटियों की चिंता करने वाला अपना पिता या भाई ही हो सकता है। मोदी जी हमारे बनारस के हैं, उन पर हमें यकीन है। वो जो भी करेंगे, इस देश के लिए ही करेंगे। मुस्लिम बेटियों को इज्जत दिलाने वाले मोदी जी हमेशा हमारे लिए श्रद्धा के पात्र रहेंगे।"
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications