PM मोदी के लिए दुल्हन लेकर आई 'अनोखे दहेज' का तोहफा
वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अनोकी शादी चर्चा का मुद्दा बनी हुई है। शहर से करीब 15 किमी दूर कनेरी गांव में एक दुल्हन पीएम मोदी के लिए अनोखे दहेज का तोहफा लेकर आई हैं। दुल्हन का ये तोहफा सबके लिए कोतुहल और प्रेरणा का मुद्दा बन गया है।

जी हां कनेरी गांव की मुनका देवी ने अपने बेटे की शादी की। उन्होंने लड़कीवालों से दहेज की डिमांड की। लेकिन उनकी दहेज की मांग के बारे में सुनकर लड़की वाले हक्के-बक्के रह गए। दरअसल मुनका देवी ने बहू के साथ-साथ दहेज में 5 फलदार पेड़ की डिमांड रखी।
9 साल की बच्ची ने नरेंद्र मोदी को दान किये 1 लाख रुपए
लड़की के पिता ने 5 के बजाए दुल्हन के साथ 7 फलदार पेड़ भेजें। दुल्हन सरोजा सिंह, जो कि पास ही के बेनीपुर गांव की रहने वाली हैं, ने अपनी ससुराल में घर के सामने शादी की अन्य रस्मों को निभाते समय आम का एक पेड़ खुद अपने हाथ से लगाया।
तस्वीरों में देखें: नरेन्द्र मोदी सरकार की साल एक उपलब्धियां अनेक
एक पेड़ तो बहु ने लगाया, लेकिन बाकी के सारे पेड़ उन्होंने पीएम मोदी के गोद लिए हुए जयापुर गांव में अपने परिवार की ओर से योगदान स्वरूप दान में दे दिए। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को पीएम मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। इसलिए ही उनका परिवार योगदान के तौर पर पीएम मोदी द्वारा अपनाए गए गांव को 6 पेड़ दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications