बनारस में इसबार बाहरी बनाम लोकल की लड़ाई: अजय राय

जब बनारस से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रधानमंत्री कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा हुई तो सबकी नजर कांग्रेस पर थी। कांग्रेस ने भाजपा और समाजवादी पार्टी से होते हुए पार्टी में शामिल हुए अजय राय को टिकट दे दिया।
अजय कांग्रेस के टिकट पर ही पिंडरा से विधायक हैं। उन्होंने मोदी के खिलाफ कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी भी ठोक दी थी। कांग्रेस ने भी पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को किनारा करते हुए अजय पर भरोसा दिखाया।
अजय राय ने भी अपनी बातों से कांग्रेस की खूब वाहवाही की और मोदी को ललकारते हुए कहा कि 'मैं गारंटी देता हूं कि मोदी को बनारस से हरा दूंगा। राय ने बनारस की लड़ाई को बाहरी बनाम लोकल का नाम दे दिया है। राय को जहां जमीनी नेता होने का फायदा मिल रहा है तो वहीं वो इस मुद्दे को भुनाने में कोई कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं।
राय का कहना है कि बनारस की लड़ाई केजरीवाल बनाम मोदी नहीं है बल्कि लोकल बनाम बाहरी है। उन्होंने कहा कि मोदी और केजरीवाल बनारस की धड़कन नहीं, चुनाव जीतने के बाद वो बनारस से गायब हो जाते है। इसलिए बनारस को ऐसा सांसद चाहिए जो शहर की मिट्टी को समझने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications
